फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Innocent child dies due to drowning in drain

Pratapgarh News: नाले में डूबने से मासूम की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies due to drowning in drain
कमोली बीरभानपुर निवासी अभिषेक मिश्र घर पर रहकर खेती किसानी करते हैं। रविवार शाम उनकी पत्नी कविता मिश्रा पांच वर्षीय बेटे सक्षम मिश्रा को घर के सामने बनी सड़क के किनारे नहला रही थीं। इसी दौरान घर में सो रहे एक वर्षीय बेटे के रोने की आवाज सुनाई पड़ी तो वह सक्षम को छोड़कर छोटे बेटे को लेने घर के अंदर चली गईं। इसी बीच सक्षम सड़क किनारे बने नाले में गेंद निकालने के लिए कूद गया। नाला गहरा होने के कारण वह डूब गया। मां बाहर निकलीं तो बेटा गायब था। इस पर वह खोजबीन करने लगीं। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला। लौटने पर घर के सामने नाले में बेटे का शव उतराता देख महिला रोने लगीं। उनकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed