फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Injured brother dies in front of sister after being hit by truck

Pratapgarh News: ट्रक की चपेट में आने से घायल भाई ने बहन के सामने तोड़ा दम

Sun, 09 Jul 2023 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 09 Jul 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
Injured brother dies in front of sister after being hit by truck
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर छैवा पुल के करीब की घटना, बहन, भांजी को लेकर बाइक से लौट रहा था घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पृथ्वीगंज। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर रविवार दोपहर छैवापुल के समीप ओवरटेक के दौरान ट्रक की चपेट में आने से बहन के सामने भाई की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। देर रात परिजनों ने गांव के कब्रिस्तान में उसे सुपुर्दे खाक कर दिया।
मानधाता थाना क्षेत्र के बुजहा निवासी आजाद अहमद 35 अपनी ससुराल गुड़रू में रहता था। रविवार की सुबह अपनी छह माह की भांजी आयरा को झाड़-फूंक कराने के लिए बहन सादमा के साथ रानीगंज लेकर गया था। वहां से लौटते समय नगर कोतवाली के छैवापुल के करीब ओवरटेक के दौरान ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे तीनों गिरकर घायल हो गए। हेलमेट न लगाने से आजाद के सिर व पैर में गंभीर चोट आई। घायल बहन बेटी की परवाह छोड़ भाई की मदद के लिए चिल्लाती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। बहन के सामने भाई की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
तीन बच्चों के सिर से छिना पिता का साया
मानधाता। मृतक आजाद अहमद पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसकी बेटी अबीबा, अलीसा व बेटे अंजद पिता की मौत पर रोते बिलखते रहे। परिजन सभी बच्चों को संभालने का प्रयास करते रहे। मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed