फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Information about the accident created chaos in the truck driver's house, heaved a sigh of relief after seeing the photo.

Pratapgarh News: हादसे की सूचना से ट्रक चालक के घर मचा कोहराम, फोटो देख ली राहत की सांस

Tue, 12 Sep 2023 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 12 Sep 2023 09:06 PM IST
विज्ञापन
Information about the accident created chaos in the truck driver's house, heaved a sigh of relief after seeing the photo.
फतेहपुर में सड़क हादसे मे क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद
फतेहपुर में हुए हादसे में जौनपुर के मवेशी कारोबारी की हुई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानीगंज। फतेहपुर में खड़े ट्रेलर से टकराने से हुए हादसे में ट्रक सवार जौनपुर के मवेशी कारोबारी की मौत हो गई। चालक के घर अनहोनी की खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन रोने-बिलखने लगे। हालांकि तीन घंटे बाद चालक की फोटो देख परिजनों को तसल्ली हुई।
रानीगंज के राम नगर टिकैता निवासी राम कैलाश ट्रक चालक है। सोमवार की रात वह जौनपुर के सतहरिया राम नगर निवासी ट्रक मालिक के पिता लाल चंद्र यादव व मवेशी कारोबारी कृपा शंकर यादव और सहयोगी पप्पू पंडित के साथ 13 भैंस लादकर नासिक जा रहा था।
विज्ञापन

प्रयागराज से कानपुर राजमार्ग से जा रहा ट्रक मंगलवार भोर में फतेहपुर के बिलंदा पुल के पास खराब खड़े ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में मवेशी जौनपुर निवासी कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। दो मवेशी भी मर गए। जबकि लाल चंद्र और पप्पू पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक भी घायल हो गया। हादसे की खबर टिकैता पहुंची तो परिजन रोेने-बिलखने लगे। ग्रामीणों के मुताबिक घर वालों का हाल खराब होने की जानकारी पर राम कैलाश ने क्षतिग्रस्त ट्रक के पास खड़े होकर अपनी फोटो भेजी। इसके बाद घर में रोना-पिटना थमा और उसके परिवारीजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed