फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Indubhal Mishra on the post of President, Santosh Narayan ahead on General Secretary

13 चक्र की मतगणना तक अध्यक्ष पद पर इंद्रभाल व महामंत्री पर संतोष नारायण ने बनाई थी बढ़त

Sat, 09 Jul 2022 02:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Indubhal Mishra on the post of President, Santosh Narayan ahead on General Secretary
कचहरी में जूनियर बार एसोसिएशन के चुनाव में हो रही मतगणना। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के चुनाव में शुक्रवार की रात पौने ग्यारह बजे तक तेरह राउंड की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर इंदुभाल मिश्र और महामंत्री पद पर संतोष नारायण मिश्र ने निकटतम प्रत्याशियों पर बढ़त बनाए रखी थी। दोनों प्रत्याशी अन्य उम्मीदवारों से काफी आगे चल रहे थे।
विज्ञापन

13 राउंड की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर इंदुभाल मिश्रा को 792 और उनके निकटतम प्रत्याशी अशोक कुमार पांडेय को 445 मत मिले थे। महामंत्री पद पर संतोष नारायण मिश्र को 497 और उनके निकटतम प्रत्याशी विवेक त्रिपाठी को 390 मत मिले थे। महामंत्री पद के लिए तेरह राउंड की मतगणना के बाद कांटे की टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन

जूनियर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बृहस्पतिवार को चुनाव हुआ था। 2300 से मतदाताओं से कुल 1791 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। मतगणना के लिए एल्डर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ करीब तीन सौ अधिवक्ताओं को लगाया था। कुल 18 राउंड में मतगणना पूरी होनी थी। रात 11 बजे खबर लिखे जाने तक तेरह राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी थी। अध्यक्ष पद पर इंदुभाल मिश्र 13 राउंड की मतगणना के बाद निकटतम प्रत्याशी अशोक कुमार पांडेय से 347 वोटों से आगे चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदुभाल मिश्र को 792 जबकि निकटतम उम्मीदवार अशोक कुमार पांडेय 445 वोट मिले थे। तेरह राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर चल रही थी। महामंत्री पद पर संतोष नारायण मिश्र 497 वोट प्राप्त कर 107 वोटों से आगे थे। निकटतम उम्मीदवार विवेक त्रिपाठी को 390 वोट मिले थे। इसी तरह कोषाध्यक्ष पर संतोष पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर विवेक शुक्ला, मंत्री प्रशासन पद पर शिवाकांत पांडेय शिवा ने बढ़त बना रखी थी। मतगणना सभागार में एल्डर कमेटी के पदाधिकारियों से कुछ उम्मीदवारों ने दो पदाधिकारियों की मौजूदगी पर हंगामा किया। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी फोर्स तैनात थी।

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने दिया धरना
मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अशोक कुमार पांडेय शाम करीब सात बजे धरने पर बैठे गए। उन्होंने फर्जी वोटिंग और मतगणना में धांधली का आरोप लगाया। इसे लेकर हंगामा होने लगा। एल्डर कमेटी के पदाधिकारियों ने उनसे बात की, लेकिन उन्होंने धरना खत्म नहीं किया। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी अभय पांडेय मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक वह धरने पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed