फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Indecent comment on Union Minister Smriti Irani, BJP female leader lodged FIR

प्रतापगढ़ : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर की अशोभनीय टिप्पणी, भाजपा की महिला नेता ने दर्ज कराई एफआईआर

Fri, 25 Aug 2023 01:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Aug 2023 01:36 PM IST
सार

संसद में मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर नाराजगी जताई थी। इस मामले में लीलापुर के कोड़रा मादूपुर के रहने वाले आरोपी विक्की ने अपने फेसबुक पेज पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
Indecent comment on Union Minister Smriti Irani, BJP female leader lodged FIR
स्मृति ईरानी - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले विक्की सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। भाजपा महिला नेत्री की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर उसे तलाश रही है।

विज्ञापन


संसद में मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर नाराजगी जताई थी। इस मामले में लीलापुर के कोड़रा मादूपुर के रहने वाले आरोपी विक्की ने अपने फेसबुक पेज पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ टिप्पणी की थी। जिसमें अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए उनकी तुलना जानवर से की थी।
विज्ञापन


आरोपी ने चार दिन पहले फेसबुक पर मैसेज पोस्ट किया था। इसकी जानकारी होने पर भाजपा नेत्री प्रतिभा सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर पहुंचकर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पूरे मामले की जांच कर साइबर सेल ने लीलापुर पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। एसओ सुभाष यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले विक्की सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed