{"_id":"641383ef72a6f64d62089677","slug":"increased-trouble-for-453-lakh-electricity-consumers-of-the-district-pratapgarh-news-c-3-1-79596-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जिले के 4.53 लाख बिजली उपभोक्ताओं की बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जिले के 4.53 लाख बिजली उपभोक्ताओं की बढ़ी मुसीबत
विज्ञापन
जिले के 4,53, 412 बिजली उपभोक्ताओं की मुसीबत आज से बढ़ गई है। वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगों को लेकर बिजली विभाग के लगभग एक हजार से अधिक कर्मचारी कार्य बहिष्कार करते हुए तीन दिन के हड़ताल पर चले गए हैं। रात दस बजे के बाद जिले के 65 उपकेंद्र राम भरोसे हो गए। हालांकि विभाग के कर्मचारी नेताओं का दावा है कि वह विद्युत आपूर्ति को बाधित नहीं करेंगे, मगर लोकल फाल्ट होने पर ठीक करने नहीं जाएंगे।
प्रांतीय आह्वान पर बृहस्पतिवार को बिजली कर्मियों ने 72 घंटे की हड़ताल पर जाने का ऐलान किया। बृहस्पतिवार को अधिशाषी अभियंता कार्यालय के बाहर एकत्रित नियमित और संविदा कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन कर कहा कि जब तक मांगी पूरी नहीं होती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बिजली कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक हेमंत नंदन ओझा ने कहा कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुई बैठक के समझौतों को लागू किया जाए।
जिले के 65 उपकेंद्रों पर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद किया। लालगंज, रानीगंज, कुंडा, पट्टी , संडवा चंद्रिका, पहाड़पुर उपकेंद्र, रानीगंज कैथोला उपकेंद्रों पर अवर अभियंताओं और संविदा कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन कर वेतन विसंगतियों को दूर करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग की है। मुख्यालय पर हुए धरना -प्रदर्शन में संदीप कुमार सिंह, सुनील कुमार सोनी ,अमर बहादुर यादव, प्रमोद कुमार मौर्य ,ओमप्रकाश गुप्ता ,अमित कुमार पाल ,कमलेश कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
हड़ताल में अधिकारी ही नहीं, कर्मचारी भी शामिल
बिजली विभाग के इस हड़ताल में अधिकारी, कर्मचारी और संविदा कर्मचारी सभी शामिल हैं। ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि कर्मचारियों के साथ अधिकारी हड़ताल पर रहे। मगर यह तो तय है कि हड़ताल से बिजली उपभोक्ताओं का नुकसान होगा।