फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In the marriage of maternal aunt, a child who died as a child falls in a well

मौसी की शादी में ननिहाल आए बालक की कुएं में गिरने से मौत

Fri, 11 Dec 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
In the marriage of maternal aunt, a child who died as a child falls in a well
कंधई थाने के मंदाह में कुएं में गिरने से बालक की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह में मौसी की शादी में शामिल होने आया शिवांश (07) कुएं में गिर गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आधी रात को खोजबीन के दौरान उसका शव कुएं में तैरता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा रहा। रोती बिलखती दुल्हन को परिजनों ने ससुराल विदा किया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह निवासी बद्री प्रसाद वर्मा की बेटी की बुधवार को शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए अमेठी में रहने वाली बद्री की बेटी पूजा तीन बेटियों व इकलौते बेटे शिवांश के साथ आई थी। द्वारपूजा के दौरान तेज धुन में डीजे बज रहा था। इस बीच घर के करीब कुएं में शिवांश गिर गया।
विज्ञापन

उसकी चीख डीजे की आवाज के चलते दब गई। आधी रात को जब वह परिवार के लोगों को नजर नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। तलाश करते हुए परिजन कुएं के पास पहुंचे तो दंग रह गए। कुएं में शिवांश का शव उतराया दिखा। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। आनन-फानन में ग्रामीण उसे रस्सी के सहारे कुएं से बाहर निकाले मगर तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल भर में खुशी वाले घर में मातम का माहौल व्याप्त हो गया। बृहस्पतिवार को सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंधई थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कंधई थाने के मंदाह में कुएं में गिरने से मृत बालक शिवांश। फाइल फोटो

कंधई थाने के मंदाह में कुएं में गिरने से मृत बालक शिवांश। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed