फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   in the information of corona suspect in suvansa people are in fear

कोरोना का संदिग्ध मिलने की सूचना से हड़कंप

Sat, 28 Mar 2020 11:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
in the information of corona suspect  in  suvansa people are in fear
फतनपुर के सुवंसा में कोरोना के संदिग्ध मरीज मिलने की खबर पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि युवक दमा का मरीज है। चिकित्सकों ने उसे इलाज करने के लिए गौरा सीएचसी बुलाया है।
विज्ञापन

फतनपुर थाना के सुवंसा जगतपुर कैलीडीह गांव निवासी धीरज पुत्र नन्हें सिंह दिल्ली में रहता है। शुक्रवार को वह किसी तरह घर लौटकर आया था। शनिवार को अचानक उसे तेज बुखार हो गया। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उसकी बहन को भी यही समस्या हो रही थी। लोगों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। खबर मिलते ही गौरा सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम धीरज के घर पहुंची। थर्मल स्क्रीनिंग कर उसका और उसकी बहन की जांच की गई। चिकित्सकों ने बताया कि उसे कोरोना नहीं बल्कि दमा की शिकायत है। वह लंबे समय से दमा से पीड़ित है। दोनों को कोरोना नहीं हुआ है। चिकित्सकों ने धीरज को इलाज कराने के लिए गौरा सीएचसी बुलाया है। उधर, कोहड़ौर के चंदौका गांव में दिल्ली से आए एक युवक की जांच की गई। उसमें भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed