फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In the encounter, the bullet removed from the foot of the injured prize crook

घायल इनामी बदमाश के पैर से निकाली गई गोली, फरार साथी की तलाश में दबिश

Fri, 31 May 2019 01:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
In the encounter, the bullet removed from the foot of the injured prize crook
गोली लगने से घायल युवक। - फोटो : amar ujala

 बुधवार की रात पुलिस मुठभेड़ में हत्थे चढ़े 25 हजार के इनामी बदमाश आशीष सिंह के पैर से आपरेशन के बाद गोली निकाली गई। फरार साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मौके से नाइन एमएम की पिस्टल और बाइक बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में इनामी बदमाश ने कई सनसनीखेज घटनाओं का खुलासा क-िया है। उसके ऊपर लूट, हत्या व छिनैती का मुकदमा अमेठी, सुलतानपुर में भी दर्ज है।

विज्ञापन

अंतू पुलिस व स्वॉट टीम बुधवार की रात बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगी हुई थी। तेजगढ़ सई नदी पुल के करीब बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी चार राउंड जवाबी फायरिंग की थी।
विज्ञापन


पुलिस की फायरिंग के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश आशीष सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी चौरा के पैर में गोली लग गई। जबकि उसका साथी गुलाब सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी रामपुर भदौसी रामपुर प्राण थाना अंतू भागने में कामयाब रहा। मौके से नाइन एमएम की पिस्टल, खोखा, एक पल्सर बाइक बरामद हुई। गोली लगने से घायल बदमाश आशीष को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पुलिस अधीक्षक एस आनंद व सीओ सदर बबिता सिंह भी पहुंचीं। मातहतों से घटना की जानकारी ली। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आशीष को प्रयागराज रेफर कर दिया। इस मामले में एसओ अंतू की तहरीर पर पुलिस ने आशीष व उसके साथी गुलाब सिंह के ऊपर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आशीष ने सनसनीखेज घटनाओं का खुलासा किया। एसपी एस आनंद ने बताया कि पारा हमीदपुर के रहने वाले रामकरन की हत्या आशीष व गुलाब ने पिछले साल नवंबर में रामबरन व ज्वाला प्रसाद भाट के कहने पर की थी। रामकरन का बेटा लखनऊ में सिपाही के पद पर तैनात है। घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। इसी मामले में आशीष के ऊपर 25 हजार का इनाम रखा गया था। गुलाब पर इनाम की प्रक्रिया चल रही है। 10 मई 2019 की रात ढाबा संचालक चंदन सिंह की शुकुलपुर में हत्या ठेकेदार अंजनी सिंह व धर्मेंद्र सिंह डब्लू के धोखे में आशीष व गुलाब ने कर दी। जिला पंचायत समेत अन्य विभागों का ठेका लेने वाले अंजनी सिंह ने एआरटीओ कार्यालय भवन का निर्माण कराया था। एआरटीओ कार्यालय खुलने पर दबंगई के बल पर रुपये की वसूली आशीष व गुलाब करना चाहते थे, लेकिन उनकी राह में  अंजनी व  धर्मेंद्र रोड़ा बनते। दोनों की हत्या की एक साल से प्लानिंग थी, लेकिन बीच में आशीष नगर कोतवाली में मोबाइल लूट के मामले में जेल चला गया। जेल से छूटने के बाद वह मौके की तलाश में रहते थे। दोनों ने मिलकर अमेठी, सुलतानपुर में भी लूट व जानलेवा हमले की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। दोनों के ऊपर करीब 6-6 मुकदमे दर्ज हैं।



अंधेरा होने के कारण चंदन को पहचानने में हो गई थी  चूक
अंतू थाना क्षेत्र के शुकुलपुर में नवनिर्मित एआरटीओ कार्यालय में ठेकेदार अंजनी सिंह के मजदूर रहते थे। जिसके चलते हर दिन अंजनी व धर्मेंद्र वहां मजदूरों से मिलकर कार्य की जानकारी लेते थे। यह बात आशीष और गुलाब को मालूम थी। घटना वाली रात  आशीष व गुलाब पहले से ही छिपे थे। अंधेरा होने के कारण कार से सामान निकालने पहुंचे चंदन सिंह को दोनों पहचान न सके और ठेेकेदार अंजनी सिंह व धर्मेंद्र सिंह डब्लू के फेर में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed