फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In the dispute of property, brother was the only one who killed a young man

संपत्ति के विवाद में सगे भाई ने ही युवक को उतारा मौत के घाट

Sat, 02 Jan 2021 01:23 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
In the dispute of property, brother was the only one who killed a young man
In the dispute of property, brother was the only one who killed a young man
प्रतापगढ़/सांगीपुर। सांगीपुर थाना क्षेत्र के सरूआ गांव में युवक का शव कुएं में मिलने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संपत्ति के विवाद में सगे भाई ने ही युवक को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद उसका शव बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया था।
विज्ञापन

सांगीपुर इलाके के सरूआ गांव निवासी शेष नारायण (35) पुत्र स्व रामकुमार यादव का शव चार दिनों पहले कुएं में मिला था। वह एक महीने से गायब था। ग्रामीण उसकी हत्या की आशंका जता रहे थे। शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए एएसपी पश्चिमी ने बताया कि शेष नारायण की हत्या उसके सेग भाई राजकरन यादव उर्फ झल्लर ने की थी। उसे सांगीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार हत्यारोपी ने बताया कि शेष नरायण यादव से मेरा जमीन का विवाद चल रहा था। इस संबंध में उसने मेरे विरुद्ध सिविल न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। आए दिन उससे कहासुनी होती थी। इससे तंग आकर उसने शेष नारायण की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। शव को बोरे में भरकर गांव में स्थित कुएं में फेंक दिया था।
विज्ञापन

चोरी की तीन बाइक के साथ छह लोग गिरफ्तार
शिवगढ़। पट्टी पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर चोरी की तीन बाइक बरामद की है। पुलिस ने गिरोह के सरगना की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने शुक्रवार को छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद की है। पुलिस गिरोह के सरगना की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के उड़ाईयाडीह, पूरे सुजात, किठौली व आसपास के गांवों से छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस अभी इस बारे में कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है।
तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार
मानधाता। स्थानीय पुलिस ने शारदा सहायक नहर पुल के पास से जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। पकड़ा गया युवक मदईपुर निवासी उबैद उल्ला पुत्र शकील अहमद बताया गया। उधर, कोतवाली पुलिस ने भंगवा रेलवे क्रासिंग के पास से बीरबल राम पुत्र दौलत राम को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। रानीगंज पुलिस ने पांच देसी बम के साथ नगर कोतवाली के मोहनगंज तिराहे के पास से महाबल सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह उर्फ बंगाली निवासी सिटकहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद
पांच लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जेठवारा पुलिस ने बढ़नी गांव से घीसा निवासी सुनील कुमार सरोज पुत्र सुरेश सरोज को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। उधर, उदयपुर पुलिस ने राकी मोड़ के पास से विनोद कुमार पुत्र उदयराज निवासी पूरे उजागर थाना डीह जनपद रायबरेली को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद

डकैती का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
कुंडा। साहाबाद मानिकपुर में डकैती के आरोपी को पुलिस ने पूरे धनऊ तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी जितेंद्र यादव पुत्र सीताराम यादव निवासी चिरैया थाना हथिगवां ने पूछताछ में बताया कि 31 अक्तूबर को उसने अपने साथियों के साथ साहाबाद मानिकपुर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। एएसपी ने बताया कि आरोपियों बताया है कि डकैती में उन्हें 60 हजार रुपये व कुछ जेवरात मिले थे। इसमें से पकड़े गए आरोपी के हिस्से में 3,800 रुपये आये थे। पुलिस ने उसके पास से डकैती के आठ सौ रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed