फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In the desire of a son, the hypocrite baba robbed the woman of her dignity

Pratapgarh News: बेटे की चाहत में ढोंगी बाबा ने महिला की लूट ली अस्मत

Thu, 23 Mar 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 23 Mar 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
In the desire of a son, the hypocrite baba robbed the woman of her dignity
बेटे की चाहत में एक विवाहिता ढोंगी बाबा के जाल में फंस गई। दवा-इलाज व तंत्र मंत्र के बाद भी विवाहिता को मां बनने का सुख नसीब नहीं हुआ। आरोप है कि इसी का फायदा उठाते हुए बाबा ने महिला की अस्मत लूट ली। बुधवार को विवाहिता के घर पहुंचे ढोंगी बाबा को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके की विवाहिता को शादी के पांच वर्ष बाद भी गर्भ नहीं ठहरा। बच्चे के लिए वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इस बीच कुछ लोगों की सलाह पर वह सुल्तानपुर जनपद के एक बाबा के जाल में फंस गई।
विज्ञापन

ढोंगी बाबा ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी झाड़फूंक व ताबीज से उसे संतान का सुख जरूर मिलेगा। संतान की चाहत में विवाहिता काफी दिनों तक बाबा के संपर्क में रही। विवाहिता का आरोप है कि बाबा ने इलाज के लिए जड़ी-बूटी भी दी थी। आरोप लगाया कि उसने इस दौरान उसके साथ संबंध भी बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबा समय बीत जाने के बाद भी बच्चे की किलकारी सुनने को नहीं मिली। उसे अपने ठगे जाने का एहसास होने लगा। ऐसे में बुधवार को जब बाबा विवाहिता के घर पहुंचा तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा। विवाहिता की आपबीती सुन ग्रामीणों ने बाबा को पकड़कर जमकर पीटा। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। विवाहिता के पति की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।



------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed