फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In the case of taking Kashi Vishwanath on the track of the goods train, the questioning of the driver and the guard also started.

Pratapgarh News: मालगाड़ी के ट्रैक पर काशी विश्वनाथ लेने के मामले में चालक और गार्ड से भी पूछताछ शुरू

Tue, 20 Jun 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 20 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
In the case of taking Kashi Vishwanath on the track of the goods train, the questioning of the driver and the guard also started.
मालगाड़ी के ट्रैक पर काशी विश्वनाथ लेने के मामले में चालक और गार्ड से भी पूछताछ शुरू
विज्ञापन


- चालक, गार्ड और प्रतापगढ़ जंक्शन के अफसरों ने लखनऊ में दर्ज कराया बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में बीते शुक्रवार की रात मालगाड़ी के ट्रैक पर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को लेने के मामले में डीआरएम ने दो स्टेशन मास्टर, स्टेशन अधीक्षक के साथ ट्रेन के चालक और गार्ड को लखनऊ बुलाया है। मंगलवार को सभी कर्मचारी एक साथ डीआरएम ऑफिस पहुंच गए हैं। देर शाम तक कर्मचारियों से पूछताछ अफसर करते रहे।

प्रतापगढ़ जंक्शन के पावर केबिन में एक साथ दो स्टेशन मास्टर की ड्यूटी लगाई जाती है। एक स्टेशन मास्टर आने और जाने वाली ट्रेनों का लाइव लोकेशन कंप्यूटर पर देखते हैं तो दूसरा कौन सी ट्रेन को किस खाली प्लेटफार्म पर लेना है उसका ट्रैक बदलते हैं। इसके बावजूद दिल्ली से चलकर वाराणसी को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को शुक्रवार रात 12 बजे प्लेटफार्म के बजाए चार और पांच नंबर के बीच बने लूप लाइन (मालगाड़ी वाले ट्रैक) पर ले लिया। जानकारी होने पर डीआरएम एसके सापरा ने जांच बैठा दी है। बयान दर्ज करने के लिए काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के लोको पायलट के साथ उसके असिस्टेंट व गार्ड के साथ दोनों स्टेशन मास्टर व स्टेशन अधीक्षक को पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया गया है। इस मामले में डीआरएम एसके सापरा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। अभी जांच चल रही है। लगातार इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। जिसकी गलती सामने आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed