फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In the case of dowry death, the dead body will be removed from the grave for postmortem

प्रतापगढ़ : दहेज हत्या के मुकदमे में पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला जाएगा शव, कब्र की नहीं हो सकी पहचान

Fri, 25 Aug 2023 05:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Aug 2023 05:56 PM IST
सार

Pratapgarh News :लीलापुर थाने के तेजगढ़ निवासी मो अब्बास की तीसरे नंबर की बेटी अकशरन्निशा की शादी छह साल पहले जयरामपुर दुर्गागंज के इरफान से हुई थी। 12 अप्रैल 2023 को दूसरे प्रसव के बीच विवाहिता की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
In the case of dowry death, the dead body will be removed from the grave for postmortem
शव को कब्र से निकालने के लिए पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अदालत के आदेश से दर्ज दहेज हत्या के मुकदमें में चार महीने के बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में कब्र खोदने के लिए पहुंचे। कब्रगाह में काफी देर तक कब्र की खोज हुई लेकिन काफी देर तक कब्र पहचान में नही आई। इधर पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन


लीलापुर थाने के तेजगढ़ निवासी मो अब्बास की तीसरे नंबर की बेटी अकशरन्निशा की शादी छह साल पहले जयरामपुर दुर्गागंज के इरफान से हुई थी। 12 अप्रैल 2023 को दूसरे प्रसव के बीच विवाहिता की मौत हो गई थी। उसके बाद ससुराल के लोगों ने शव को दफन कर दिया था। इधर, पिता मो. अब्बास ने बेटी की मौत पर सवाल उठाते हुए कोर्ट में वाद दायर किया था। जिस पर कोर्ट के आदेश से पुलिस ने ससुराल के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को सीओ विनय प्रभाकर साहनी और नायब तहसीलदार कृपा शंकर दुर्गागंज कब्रगाह पहुंचे। परिजन भी पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में कब्रगाह पर मौजूद रहे। काफी देर तक कब्र की पहचान के लिए मशक्कत करते रहे, लेकिन कब्र चिन्हित नहीं हो सकी। सभी बैरंग वापस लौट आए। सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज था, जिस पर डीएम से आदेश लेकर कब्र खोदकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाना था, लेकिन कब्र चिन्हित नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed