फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In pratapgarh son is murder his mother

प्रतापगढ़ में कलयुगी पुत्र ने खुरपी से गोदकर की मां की हत्या, गिरफ्तार

Tue, 13 Jul 2021 11:44 AM IST
Pratapgarh Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 13 Jul 2021 11:44 AM IST
सार

कंधई थाना क्षेत्र के मंगरौरा में एक कलयुगी पुत्र ने खुरपी से गोदकर अपनी मां की हत्या कर दी।  घटना उस समय हुई जब मां बेटे खेत में धान की रोपाई कर रहे थे और किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
In pratapgarh son is murder his mother
Pratapgarh - फोटो : Pratapgarh

विस्तार

एक कलयुगी दरिंदे बेटे सूरज वर्मा  ने मां और बेटे के रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी सगी मां राजकुमारी देवी 45 की खुरपी से गोद गोद कर हत्या कर दी। घटना सोमवार की देर शाम लगभग 8:00 बजे मंगरौरा इलाके के कंधई थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी कलयुगी पुत्र को भी गिरफ्तार कर थाने ले गई !
विज्ञापन


मंगरौरा बाजार में दीवानगंज रोड के बगल स्थित लाल बहादुर वर्मा जो सेना में जवान  है। उसका पुत्र सूरज अपनी मां के साथ खेत में धान के रोपाई करा रहा था । इसी दौरान मां बेटे में किसी बात को लेकर थोड़ी कहासुनी हुई । जिस पर सूरज उग्र हो गया और अपने हाथ में लिए खुरपी से मां के शरीर पर अंधाधुंध वार करने लगा जिससे वह लहूलुहान होकर तड़पने लगी ।
विज्ञापन


जब तक लोग कुछ समझ पाते और उसकी मदद करने के लिए दौड़ते उसके पहले ही कलयुगी पुत्र ने अपनी मां की जान ले ली थी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई पुलिस भी मौके पर पहुंची और तुरंत उसे अपने गिरफ्त में लेकर थाने चली गई । मृतक महिला का पति तथा आरोपी का पिता लाल बहादुर वर्मा अभी ड्यूटी पर है ।उसे भी सूचना दें दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक सूरज मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता था और अपनी शादी कराने के  लिए अपनी मां राजकुमारी देवी से बार-बार  कहता रहता था, जिसकी बातों को उसकी मां अनसुना कर दिया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed