फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In Pratapgarh nomination, the candidates put on the power, the code of conduct was blown

प्रतापगढ़ में नामांकन में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, आचार संहिता की उड़ीं धज्जियां

Mon, 30 Sep 2019 11:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
In Pratapgarh nomination, the candidates put on the power, the code of conduct was blown
सदर तहसील में उप चुनाव नामांकन कक्ष सहायक चुनाव अधिकारी के रोकने के बावजूद अंदर घुसी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
सदर विधानसभा उपचुनाव के नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस से नीरज त्रिपाठी, सपा से बृजेश वर्मा, भाजपा समर्थित अपना दल एस से राजकुमार पाल सहित 14 प्रत्याशियों ने सोमवार को पर्चा दाखिल किया। इस प्रकार अब नामांकन करने वालों की संख्या बढक़र 18 हो गई है।
विज्ञापन

नामांकन के अंतिम दिन भारी सुरक्षा घेरा होने के बावजूद आचार संहिता की धज्जियां उड़ीं। नामांकन कक्ष में भारी संख्या में भाजपाइयों के घुसने पर एसडीएम सदर और रानीगंज विधायक के बीच जमकर तकरार हुई। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और तीन अक्तूबर को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन सदर तहसील में नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही जिला प्रशासन भी अलर्ट रहा। सबसे पहले कांग्रेस प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी नामांकन करने सदर तहसील पहुंचे। दोपहर करीब पौने दो बजे सपा प्रत्याशी बृजेश वर्मा और इसके बाद भाजपा समर्थित अपना दल एस प्रत्याशी राजकुमार पाल नामांकन करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन में सुरक्षा घेरा और आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए एसपी अभिषेक सिंह स्वयं तहसील परिसर में काफी देर तक मौजूद रहे। मगर अपना दल एस प्रत्याशी का काफिला सदर तहसील पहुंचते ही पुलिस की सभी तैयारियां फेल हो गईं। जिले की पूर्व प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह और मंत्री जय कुमार उर्फ जैकी के साथ सांसद संगमलाल गुप्ता, भाजपा विधायक धीरज ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह सहित कई भाजपाई नामांकन कक्ष में घुस गए।
नामांकन कक्ष में इतनी बड़ी संख्या लोगों को देखकर एसडीएम सदर ने प्रस्तावक को छोडक़र अन्य लोगों को बाहर जाने के लिए कहा। इसे लेकर उनकी रानीगंज विधायक धीरज ओझा से जमकर तकरार हुई। पुलिस तमाशबीन बनी रही और कोई भी नामांकन कक्ष के बाहर नहीं निकला।

प्रमुख पार्टियों के अलावा राष्ट्रीय समाज पार्टी से श्रवण कुमार पाल, सर्वोदय भारत पार्टी से मो. इरशाद, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से निर्भय प्रताप सिंह, पीस पार्टी से अब्दुल मतीन, एनसीपी से प्रवीण कुमार सिंह, जनता विकास मंच से जयराम, भारतीय कामगार पार्टी से उधवराम पाल, बहुजन आवाम पार्टी से राकेश कुमार पासी जबकि राकेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार और बजरंगीलाल ने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया।

सदर विधानसभा उप चुनाव में नामांकन करने जाते भाजपा अद समर्थित प्रत्याशी के जुलूस को रोकती पुलिस।

सदर विधानसभा उप चुनाव में नामांकन करने जाते भाजपा अद समर्थित प्रत्याशी के जुलूस को रोकती पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH

प्रतापगढ़ सदर तहसील में विधानसभा उप चुनाव को नामांकन पत्र दाखिल करते कांग्रेस प्रत्याशी डा0 नीर?

प्रतापगढ़ सदर तहसील में विधानसभा उप चुनाव को नामांकन पत्र दाखिल करते कांग्रेस प्रत्याशी डा0 नीर?- फोटो : PRATAPGARH

प्रतापगढ़ सदर विधानसभा उप चुनाव को नामांकन पत्र दाखिल करते सपा प्रत्याशी बृजेश पटेल।

प्रतापगढ़ सदर विधानसभा उप चुनाव को नामांकन पत्र दाखिल करते सपा प्रत्याशी बृजेश पटेल।- फोटो : PRATAPGARH

प्रतापगढ़ सदर विधानसभा उप चुनाव को नामांकन पत्र दाखिल करते भाजपा अद प्रत्याशी राजकुमार पाल।

प्रतापगढ़ सदर विधानसभा उप चुनाव को नामांकन पत्र दाखिल करते भाजपा अद प्रत्याशी राजकुमार पाल।- फोटो : PRATAPGARH

सदर विधानसभा उप चुनाव में नामांकन करने जाते कांग्रेस प्रत्याशी के साथ प्रमोद तिवारी व अजय राय।

सदर विधानसभा उप चुनाव में नामांकन करने जाते कांग्रेस प्रत्याशी के साथ प्रमोद तिवारी व अजय राय।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed