{"_id":"5fe641398ebc3e3b6414631f","slug":"in-just-three-days-12-and-a-half-thousand-health-workers-will-get-corona-vaccine-pratapgarh-news-ald294998149","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज तीन दिन में साढ़े 12 हजार हेल्थ वर्कर को लगेगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज तीन दिन में साढ़े 12 हजार हेल्थ वर्कर को लगेगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
In just three days, 12 and a half thousand health workers will get corona vaccine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज तीन दिन में साढ़े 12 हजार हेल्थ वर्करों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। जिले में 19 बूथ बनेंगे और हर बूथ पर दो सौ लोगों को टीका लगाया जाएगा। पहले चरण में एक दिन में 38 सौ हेल्थ वर्करों को कोरोना का टीका लगाए जाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने की है।
पहले चरण में जिले के साढ़े 12 हजार हेल्थ वर्करों को टीका लगाना है। इसके लिए तैयारी जोरशोर से चल रही है। सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि जिले के 17 सीएचसी, जिला व महिला अस्पताल में कैंप लगाकर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैक्सीन जल्द आने की उम्मीद है। प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को टीकाकरण होगा। एक सेंटर पर दो टीम मौजूद रहेंगी।
एक टीम सौ लोगों को टीकाकरण करेगी। ऐसे में एक सेंटर पर दो सौ हेल्थ वर्करों का टीकाकरण होगा। जिले में 19 सेंटर बनाए जाएंगे। एक दिन में 38 सौ हेल्थ वर्करों को वैक्सीन देने की तैैैयारी है। इसके लिए सीएमओ के निर्देशन में माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी हेल्थ वर्करों को 28 दिनों के अंदर दो बार टीका लगेगा। जिससे उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाए। उन्होंने बताया कि सहायक प्रतिरक्षाधिकारी से 30 दिसंबर तक माइक्रो प्लान मांगा गया है। संवाद