फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   If talks do not work out, Jansatta Dal workers will press NOTA button in Kunda and Babaganj

Pratapgarh News: बात न बनी तो कुंडा व बाबागंज में नोटा का बटन दबाएंगे जनसत्ता दल के कार्यकर्ता

Wed, 24 Apr 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 24 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
If talks do not work out, Jansatta Dal workers will press NOTA button in Kunda and Babaganj
एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने कहा कि समान विचारधारा की पार्टियों से प्रत्याशी पर चल रही बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कौशांबी लोकसभा क्षेत्र में शामिल कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का खासा प्रभाव है। मनमाफिक प्रत्याशी न होने से यहां पार्टी का गणित गड़बड़ा गया है। नए समीकरण बनाने की कोशिश जारी है। फिर भी बात न बनी तो जनसत्ता दल कार्यकर्ता नोटा का बटन दबाएंगे।
जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया अभी लोकसभा चुनाव को लेकर खामोश हैं। कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि जिस तरह राजा भैया ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा को खुला समर्थन दिया था। उससे भाजपा से गठबंधन के प्रबल आसार थे लेकिन भाजपा ने विनोद सोनकर पर भरोसा जताते हुए तीसरी बार मैदान में उतार दिया।
विज्ञापन

जनसत्ता दल के एमएलएसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी कहते हैं कि कौशाम्बी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की सलाह पर सियासी दलों से बातचीत चल रही है। अभी समय है। यदि किसी दल से बात नहीं बनी तो 25 मई को कार्यकर्ता नोटा का बटन दबाएंगे। वैसे पार्टी प्रमुख राजा भैया अंतिम निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में कौशाम्बी सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र में कुंडा व बाबागंज विधानसभा क्षेत्र को शामिल किया गया है। यह क्षेत्र राजा भैया के प्रभाव वाला माना जाता है। कुंडा से जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया तो बाबागंज से प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज विधायक हैं।
वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में राजा भैया की मदद से सपा प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार ने जीत हासिल की थी। कुंडा व बाबागंज विधानसभा क्षेत्र से मिले मत ही निर्णायक साबित हुए थे। वर्ष 2014 और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी कुंडा व बाबागंज से राजा भैया समर्थित प्रत्याशी को भाजपा व सपा प्रत्याशी से अधिक मत मिले था।

इनसेट
भाजपा प्रत्याशी का बयान निंदनीय : अक्षय प्रताप
एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने कहा कि हम सभी स्कूल में होने वाली प्रार्थना में सभी धर्मों का आदर करना सीखते रहे हैं। जिस तरह गत दिनों भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर ने जनसभा के दौरान विभिन्न धर्म के लोगों को दूसरे समाज का होना बताया। वह निंदनीय है। ऐसे लोगों की सोच हमेशा कुंठित रहती है। धर्म पर अंगुली उठाने वाले की मुखालफत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed