{"_id":"5de567b48ebc3e54c851fb31","slug":"hyderabad-incident-boils-convicts-hanged-pratapgarh-news-ald2618536120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद की घटना से उबाल, दोषियों को फांसी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद की घटना से उबाल, दोषियों को फांसी की मांग
विज्ञापन
बाघराय के भाव गांव में निकाली गई कैंडिल मार्च।
- फोटो : PRATAPGARH
हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या और शव जलाने की घटना को लेकर जिले में भी भारी आक्रोश है। सोमवार को स्कूलों और कॉलेजों में छात्राओं ने कैंडल जलाकर दरिंदगी की शिकार पशु चिकित्सक को श्रद्धांजलि दी तो वहीं शहर में चौराहों पर जुलूस निकालकर युवाओं ने घटना के प्रति नाराजगी जताई। घटना के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की गई।
महिला पशु चिकित्सक से सामूहिक दुष्कर्म के बाद शव को जलाने वाले दरिंदों को फांसी देने की मांग को लेकर सोमवार को स्कूलों में छात्राओं ने अपनी आवाज बुलंद की। शहर के अष्टभुजानगर स्थित प्रभात एकेडमी में बालिकाओं ने कैंडिल जलाकर पशु डॉक्टर को श्रद्धांजलि देने के साथ ही आरोपियों को कठोर सजा देने की आवाज उठाई।
बालिकाओं ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जब बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो बराबरी का हक कैसे मिलेगा। वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने कैंडल जलाकर पशु डॉक्टर को नमन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुईं बालिकाओं में गम और गुस्सा था।
विज्ञापन
इधर शाम को शहर के युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर डॉक्टर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। राजापाल टंकी से अंबेडकर चौराहे तक निकले कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर गुलहसन, साजिद, तफज्जल हसन, अखिलेश सिंह, गोलू यादव, साबिर अली, साहिल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
निकाला कैंडल मार्च
हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ बलात्कार व निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार को धारूपुर भाव चौराहे पर कैंडिल मार्च निकाला गया। क्षेत्रीय युवाओं ने नकुल तिवारी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश प्रकट किया।
वक्ताओं ने कहा कि हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी मिलनी चाहिए। इस मौके पर प्रशांत मिश्रा, सुशील मिश्रा, जयराम मिश्रा, गणेश बहादुर सिंह, सुनील सिंह, सुरेश कश्यप, धर्मा गौतम, सुरेश, विमलेश, राज बब्बर, हरिश्चंद्र, रामराज शुक्ला, शुभम त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हैदराबाद में दरिंदगी की शिकार बेटी को न्याय दिलाने को राजापाल चौराहे से कैंडिल जलाकर जुलूस निका?- फोटो : PRATAPGARH

हैदराबाद में दरिंदगी की शिकार बेटी को प्रभात एकेडमी में कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि देती छात्राएं?- फोटो : PRATAPGARH

ैदराबाद में दरिंदगी की शिकार बेटी को वीएस मेमोरियल स्कूल में कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि देती छात्- फोटो : PRATAPGARH