फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   husband in suadi arbia wife got second marriage

पति सऊदी अरब में, पत्नी ने रचा ली दूसरी शादी

Sat, 12 Sep 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
husband in suadi arbia wife got second marriage
कुंडा तहसील में शादी करने के बाद नोटरी के साथ दंपति। - फोटो : PRATAPGARH
पति सऊदी अरब गया तो पत्नी रिश्तों की मर्यादा भूल गई। वह अपने से कम उम्र के युवक के प्रेम में पड़कर अपने पांच साल के बच्चे को छोड़कर चली गई।
विज्ञापन

कुछ समय से वह अपने रिश्तेदार के घर रह रही थी। इसकी जानकारी होने पर परिजन शुक्रवार को परिजन उसे घर ले आए। इसके बाद भी महिला युवक के साथ रहने पर अड़ी रही। पंचायत के बाद तहसील में महिला और युवक की शादी कराई दी गई।
कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर महाराजगंज गांव का एक युवक सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। पत्नी पांच साल के बच्चे के साथ घर पर रहती थी। इसी बीच अपने से कम उम्र के युवक से उसे प्रेम हो गया।
विज्ञापन

युवक के प्यार में डूबी युवती अपने पांच साल के बच्चे को ससुराल में छोड़कर चली गई। वह प्रेमी युवक के साथ रिश्तेदार के घर रहने लगी। इस बात की जानकारी होने पर परिजन महिला और उसके प्रेमी को घर लाए। पंचायत के दौरान रायबरेली मतरामपुर इटैली गांव निवासी युवक के परिजनों को भी बुलाया गया। गांव के प्रधान अखिलेश प्रजापति के सामने दोनों से बातचीत करने पर वह एक दूसरे का साथ छोड़ने को तैयार नहीं थे। इस पर दोनों की तहसील में शादी करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में जमकर चले लाठी डंडे, पथराव
पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों में जमर पथराव भी हुआ। इसमें कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के नारंगपुर गांव में गुरुवार की शाम शीतलू के यहां निमंत्रण था। इस दौरान दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। शुक्रवार की दोपहर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों ने मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इसके साथ ही दोनों पक्षों ने पथराव किया। इसमें एक पक्ष से बबीता (18), रानी (19), धीरज (17), सोना देवी (40), लहुरी (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी का इलाज सीएचसी बाघराय में चल रहा है।

चिकित्सकों ने लहुरी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लहुरी पुत्र हरखू ने गांव के गुंडे सरोज, संते सरोज, प्रेम सरोज, शेरबहादुर सरोज के विरुद्ध तहरीर दी है। उधर, एक अन्य घटना में बाघराय के बूढ़ेपुर गांव निवासी आकाश सिंह (18) पुत्र रावेंद्र सिंह को पुरानी रंजिश के चलते गांव के राजेश सिंह ने मारपीट कर घायल कर दिया। बाघराय सीएचसी में उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed