फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   husband brutually beaten his wife, died

युवक ने पत्नी को बेरहमी से पीटकर मार डाला

Wed, 28 Apr 2021 01:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
husband brutually beaten his wife, died
सांगीपुर/घुइसरनाथधाम। मामूली विवाद के बाद एक युवक ने पत्नी को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। मृतका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के गौहानी निवासी शोभनाथ यादव की पुत्री निशा (32) की शादी पूरेविजयसिंह ग्राम पंचायत के अंटवा कसिहा रामपुर निवासी दिनेश यादव के साथ हुई थी।
विज्ञापन

सोमवार की रात मामूली बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज दिनेश ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। लात-घूसों व डंडे से जमकर पीटने के बाद उसने निशा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसका सिर लोहे के गेट से लड़ाता रहा। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और निशा को उसके चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना पर सांगीपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। मंगलवार को सीओ जगमोहन सिंह भी घटना का जायजा लेने पहुंचे। मामले में मृतका के पिता शोभनाथ यादव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दिनेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed