फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hospital operator in custody in case of maternal death

Pratapgarh News: प्रसूता की मौत में हॉस्पिटल संचालक हिरासत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Hospital operator in custody in case of maternal death
मेडिकल कॉलेज से सटे अनम हॉस्पिटल में गत दिनों प्रसूता की मौत के मामले में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे संचालक को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। उससे कोतवाली में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के आसलपुर ईसनपुर निवासी खुशबू चौरसिया को प्रसव पीड़ा होने पर पांच जनवरी को अनम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि यूनानी चिकित्सक ने ऑपरेशन करने के बाद एक ब्लड बैंक से दूसरे ग्रुप का खून लाकर प्रसूता को चढ़ा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद उसे रेफर कर दिया गया था। रास्ते से लौटे परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा किया था। बाद में पुलिस की मौजूदगी में सीएमओ ने अस्पताल को सील कराया।
विज्ञापन

मृतका के ससुर की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था। अस्पताल की डॉ. कुर्तुल का चाचा शमीम अस्पताल का संचालन करता था। सोमवार को वह किसी काम से सीएमओ कार्यालय गया। उसे अस्पताल चौकी की पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे कोतवाली भेज दिया। चौकी इंचार्ज शशिकांत ने बताया कि शमीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed