फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Horoscope of animal smugglers from villages to other states will be prepared

Pratapgarh News: गांव से लेकर बाहरी प्रांतों के पशु तस्करों की बनेगी कुंडली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Horoscope of animal smugglers from villages to other states will be prepared
जौनपुर की घटना के बाद अब जनपद के गांवों से लेकर दूसरे प्रांत के पशु तस्करों की नए सिरे से कुंडली तैयार की जाएगी। गैंगस्टर के आरोपी पशु तस्करों की संपत्ति भी कुर्क होगी। ताकि, गोवध व पशु तस्करी पर लगाम लगाया जा सके।
विज्ञापन

गत दिनों जौनपुर के जलालपुर और चंदवक में पशु तस्करों ने पांच पुलिसकर्मियों को वाहनों से रौंदा था। जहां सिपाही दुर्गेश सिंह की मौत हो गई थी। हालांकि, बाद में पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर भी मारा गया, कई के पैर में गोली लगी। पड़ोसी जनपद की घटना के साथ ही जिले में पहले हो चुकी घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पशु तस्करों की कमर तोड़ने के लिए कदम उठाया है।
विज्ञापन

जनपद के 24 थानों पर अभी तक 387 पशु तस्कर चिह्नित किए गए हैं। अब नए सिरे से जनपद के अलावा गैर प्रांत के पशु तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए थाना स्तर पर पहले चरण में टॉप टेन पशु तस्कर पुलिस के निशाने पर हैं। इनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ ही इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों को तैयारी के साथ चेकिंग व धरपकड़ के लिए कहा गया है। जिस इलाके में पशु तस्कर गुजरते हैं। उस इलाके के पुलिस के अलावा सीमा वाले थानों की पुलिस के साथ मिलकर धरपकड़ में मदद लेने के लिए पहले से ही बातचीत करनी होगी। ऐसा मामला संज्ञान में आने के बाद थानेदार से लेकर क्षेत्राधिकारी को अवगत कराएंगे।
चेकिंग के दौरान बाॅडी प्रोटेक्टर का करें इस्तेमाल
पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि दिन हो या रात, पशु तस्करों को पकड़ने के दौरान पुलिसकर्मी सतर्क रहें। हेलमेट, बाॅडी प्रोटेक्टर व असलहा लेकर ही उनका पीछा करें।


पशु तस्करी से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। छह माह के भीतर करीब 53 पशु तस्करों पर गैंगस्टर लगाया गया है। उनकी संपत्ति कुर्क करने की भी तैयारी है। जनपद के अलावा बाहरी पशु तस्करों पर भी कार्रवाई होगी। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया जा चुका है। -डॉ. अनिल कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed