फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Honorarium for the performance

मानदेय के लिए प्रदर्शन

Mon, 15 Dec 2014 01:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 15 Dec 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बकाया मानदेय के लिए प्रेरकों ने कंपनीबाग में बैठक की। विभाग में धनराशि होने के बावजूद मानदेय का भुगतान नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ब्लाक समन्वयकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


रविवार को प्रेरकों की हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सत्यवान सिंह ने कहा कि बीते सप्ताह साक्षरता विभाग के डायरेक्टर जनरल आईएसके शेष कुमार ने प्रेरकों के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द प्रेरकों के मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोत्तरी की जाएगी। बकाया मानदेय के सम्बंध में बताया कि सभी राज्यों को कड़ा पत्र जारी कर भुगतान का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


प्रेरकों ने चेताया है कि फरवरी माह तक मानदेय का भुगतान नहीं होता है तो आन्दोलन को तेज किया जाएगा। प्रेरकों ने जल्द ही बीएसए से मिलकर मानदेय भुगतान में देरी करने वाले ब्लाक समन्वयकों के तबादले की मांग करने की बात कही है। इस मौके पर ओम प्रकाश मिश्र, एसएल गुप्ता, जेपी विश्वकर्मा, एमके शर्मा, सुषमा पांडेय, रीना सिंह, रामचंद्र, सीमा, गीता, विनोद,  बबिता, योगेश मिश्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed