फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Home guard dies due to uncontrolled car collision, accident on Lucknow-Varanasi highway

अनियंत्रित कार की टक्कर से होमगार्ड की मौत, लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर हुआ हादसा 

Sat, 11 Sep 2021 09:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Sep 2021 09:56 PM IST
सार

मानधाता थाना क्षेत्र के सहिजनपुर निवासी रामपाल पटेल (55) होमगार्ड था। इन दिनों उसकी ड्यूटी कोतवाली क्षेत्र में थी। शुक्रवार रात वह ड्यूटी कर शनिवार सुबह साइकिल से घर लौट रहा था। लखनऊ-बनारस   राजमार्ग पर स्थित कटरामेदनीगंज चौराहे पर वाराणसी की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Home guard dies due to uncontrolled car collision, accident on Lucknow-Varanasi highway
Prayagraj News : होमगार्ड रामपाल पटेल (फाइल फोटो)। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित कटरामेदनीगंज चौराहे पर अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार होमगार्ड के जवान को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के सहिजनपुर निवासी रामपाल पटेल (55) होमगार्ड था। इन दिनों उसकी ड्यूटी कोतवाली क्षेत्र में थी। शुक्रवार रात वह ड्यूटी कर शनिवार सुबह साइकिल से घर लौट रहा था। लखनऊ-बनारस   राजमार्ग पर स्थित कटरामेदनीगंज चौराहे पर वाराणसी की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। चिकित्सकों ने होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। 
विज्ञापन


निजी अस्पताल संचालक पर पिटाई का आरोप लगा एमआर ने किया हंगामा

प्रतापगढ़। एक चिकित्सक पर पिटाई का आरोप लगाकर एमआर हंगामा करने लगे। कुछ ही देर बाद जिलेभर के एमआर एक जुट हो गए। अस्पताल गेट पर धरने पर बैठ गए। उधर, संचालक ने मारपीट से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के राजापाल टंकी के करीब गीता नर्सिंगहोम है। अस्पताल के संचालक मेडिकल कॉलेज के पूर्व सीएमएस डॉक्टर पीपी पांडेय हैं। शुक्रवार दोपहर शहर के शिवपुरी मोहल्ले के रहने वाले एमआर आलोक पांडेय हड्डी रोड विशेषज्ञ डा.पीपी पांडेय के पास पहुंचे। उन्होंने ओपीडी कक्ष के बाहर अटेंडेंट से चिकित्सक से मिलने की बात कही। चिकित्सक ने एमआर से मिलने से इनकार कर दिया। डॉक्टर पीपी पांडेय अपने चैंबर से निकलकर आपरेशन थिएटर की ओर जा रहे थे। इस बीच आलोक सहित आधा दर्जन एमआर ने उन्हें घेर लिया और अपने प्रोडक्ट दिखाने लगे। इस पर चिकित्सक उन्हें धक्का देकर आगे बढ़ गए। शनिवार को इसके विरोध में एमआर एकजुट होकर नर्सिंगहोम पहुंच गए। उत्तर प्रदेश मेडिकल सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वागीश मिश्रा की अगुवाई में गेट पर हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। 


शार्ट सर्किट से बैंक में लगी आग 
जेठवारा। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा में शनिवार दोपहर धुआं उठने लगा। यह देख  आसपास के लोग हैरत में पड़ गए। तत्काल इसकी सूचना मैनेजर ने फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed