{"_id":"66ba5cfcb85593c514066af4","slug":"high-tension-wire-broken-due-to-short-circuit-supply-disrupted-for-three-hours-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-122589-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शॉर्टसर्किट से टूटा हाईटेंशन तार, तीन घंटे आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शॉर्टसर्किट से टूटा हाईटेंशन तार, तीन घंटे आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
शहर के पूरे ईश्वरनाथ में सोमवार दोपहर शॉर्टसर्किट से हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। जिस कारण तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। गनीमत रही कि टूटे हाईटेंशन तार के नीचे कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं ग्रामीण अंचल में बारिश के बाद बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता परेशान रहे।
शहर के पूरे ईश्वरनाथ में सोमवार दोपहर 12 बजे हाईटेंशन तार शॉर्ट होने से सड़क पर टूट कर गिर गया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के कर्मियों को फोन से सूचना दी, तब जाकर आपूर्ति बंद की गई। बिजली कर्मियों ने हाईटेंशन तार जोड़ने से पहले तार पर लिपटी टहनियों और पेड़ की डालों को काट कर साफ किया। इस दौरान मीराभवन, पूरे ईश्वरनाथ समेत कई वार्डों में तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीण अंचल के रानीगंज अजगरा, भुपियामऊ, पहाड़पुर व हीरागंज उपकेंद्र से बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता बेहाल रहे। अधीक्षण अभियंता सत्यपाल ने बताया कि ओवरलोड के चलते लाइनों में शॉर्ट सर्किट हो रहा है। विभागीय अधिकारियों को जर्जर लाइनों को बदलने के निर्देश दिए गए हैं।