{"_id":"5e5973638ebc3ec7531bc7cf","slug":"high-school-sanskrit-paper-caught-copying-student-rusticate-pratapgarh-news-ald269787847","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल संस्कृत के पेपर में नकल करते पकड़ी गई छात्रा रस्टीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल संस्कृत के पेपर में नकल करते पकड़ी गई छात्रा रस्टीकेट
विज्ञापन
High school Sanskrit paper caught copying student Rusticate
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। शुक्रवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल संस्कृत व इंटर इतिहास के पेपर में चार हजार परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। पहली पाली में हाईस्कूल संस्कृत के पेपर में हथिगंवा स्थित परीक्षा केंद्र पर नकल सामाग्री के साथ पकड़ी गई छात्रा को केंद्र व्यवस्थापक ने रस्टीकेट कर दिया। वहीं दूसरी पाली इंटर इतिहास की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों की निगरानी में दिनभर सचल दल भ्रमण करते रहे।
शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल संस्कृत व दूसरी पाली में इंटर इतिहास की परीक्षा थी। हाईस्ूकल संस्कृत में कुल 27186 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 11729 बालक व 15457 बालिकाएं थीं। जबकि इंटर इतिहास में 9327 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पंजीकृत बालक 3838 व 5489 बालिकाएं थीं। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से शुरू हुई। जहानाबाद स्थित इंटर कालेज की एक छात्रा नकल करते समय इंटर कालेज हथिगवां में पकड़ लिया गया। उसे केंद्र व्यवस्थापक ने रस्टीकेट कर दिया। हाईस्कूल में पंजीकृत 27186 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3073 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि इंटर में पंजीकृत 9327 परीक्षार्थी के सापेक्ष 981 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान बिगड़ी छात्रा की तबियत
गौरा। सुरवामिश्रपुर स्थित आशा दूबे इंटर कालेज में हाईस्कूल संस्कृत की परीक्षा दे रही साधना की तबियत एकाएक खराब हो गई। कक्ष निरीक्षक ने इसकी सूचना केंद्र व्यवस्थापक को दी। आनन- फानन में उसे उपचार के लिए सीएचसी गौरा ले जाया गया। जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।