{"_id":"43fdb4aa2c67e0e757dcddf5115cac37","slug":"high-court-to-order-the-removal-tinsed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट का आदेश पर हटाए टीनशेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट का आदेश पर हटाए टीनशेड
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 12 Sep 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। हाईकोर्ट के आदेश की खबर लगने के बाद दीवानी परिसर में लगे अधिवक्ताओं के तख्त हटा दिए गए। दीवारों पर लिखे नामों की पुताई होने लगी। इसे लेकर परिसर में खासी अफरातफरी देखने को मिली।
उच्च न्यायालय ने कहा था कि दीवानी न्यायालय परिसर में किसी तरह का अवैधानिक कब्जा किसी द्वारा न किया जाए। यदि किसी ने गलत तरीके से कब्जा कर रखा हो तो उसे हटवाया जाए। आदेश के अनुपालन में न्यायिक अधिकारियों ने परिसर में अवैध रूप से टीन शेड व तख्त रखकर बैठने वाले लोगों को हाईकोर्ट के आदेश से अवगत करा दिया। इसके बाद लोग अपने तख्त, टीनशेड समेत अन्य सामान हटवाने लगे। दीवारों पर लिखे गए नामों की पुताई होने लगी।