{"_id":"5d4098a48ebc3e6cdb2e9497","slug":"hezan-smuggler-lifted-left-the-bargain-pratapgarh-news-ald2509081114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे रोकेंगे अपराध, जब खाकी सजा देने के बजाय करते हैं सौदेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे रोकेंगे अपराध, जब खाकी सजा देने के बजाय करते हैं सौदेबाजी
विज्ञापन
गांजा तस्कर को उठाया, सौदेबाजी कर छोड़ा
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिसकर्मियों के घूस लेने का वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में अपराध कैसे रुकेगा। जब खाकी पहनने वाले ही अपराध व अपराधियों के मददगार बने रहेंगे। ऐसे ही एक मामले की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई है। जिसमें गांजा तस्कर को पकड़ने के बाद छोड़ने के लिए सौदेबाजी हुई। जेब गर्म होने के बाद उसे छोड़ भी दिया गया। इलाके के लोग भी खाकी पहनने वाली टीम की करतूत देख दंग नजर आए। फिलहाल पुलिस ऐसी किसी जानकारी से इनकार कर रही है।
चर्चाओं पर यकीन करें तो पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार के करीब रहने वाला एक व्यक्ति गांजा तस्करी का काम करता है। मंगलवार दोपहर प्रयागराज के नंबर की एक सफेद बोलेरो गांजा तस्कर की परचून की दुकान पर आकर रुकी। बोलेरो से उतरने वाले पुलिसकर्मियों ने गांजा तस्कर को दबोचकर गाड़ी में बैठा लिया। गांजा तस्करी में लिप्त व्यक्ति को आबकारी विभाग के पुलिसकर्मी लेकर जामताली तक चले गए। इस बीच कुछ लोग आबकारी विभाग के पुलिसकर्मियों से सौदेबाजी करने लगे। मामला तीस हजार रुपये पर सेट हो गया। कुछ देर बाद बोलेरो सवार पुलिसकर्मी गांजा तस्कर को लेकर फिर लौट आए। दुकान के भीतर जाकर उसके परिजनों से रुपये ले लिए। उस समय परिवार के लोगों ने केवल 15 हजार रुपये ही दिए। जिसके चलते वह लोग उसे लेकर फिर जामताली तक चले गए। फिर बिचौलियों ने बातचीत की। बाद में शेष 15 हजार रुपये वहीं देकर गांजा तस्कर को उनके चंगुल से आजाद कराकर घर ले आए। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी रुपये गिनने के साथ यह कहते दिख रहे हैं कि तुम्हारे बच्चों का मुंह देखकर छोड़ रहा हूं, अब उसमें भी नाटक ठीक नहीं है। दुकान के भीतर से पुलिसकर्मी बचते हुए निकले। इस बाबत जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि उनकी बोलेरो का नंबर दूसरा है। जिस बोलेरो का प्रयोग हुआ है। उसका नंबर दूसरा है। हालांकि वह भी विभाग की ही गाड़ी है। हो सकता है प्रयागराज की टीम किसी सूचना पर दबिश देने आई हो। सीओ पट्टी नवनीत कुमार नायक ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिलहाल वह मामले की छानबीन कराकर कार्रवाई करेंगे।
लोकल पुलिस के रहमोकरम पर चल रहा कारोबार
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार मेें मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले पर इलाकाई पुलिस मेहरबान है। पट्टी पुलिस की बदौलत उसका कारोबार काफी दिनों से चल रहा है। लोगों की मानें तो पुलिसकर्मियों की सेटिंग रहती है। हर माह समय पर स्थानीय पुलिसकर्मियों की जेब गरम हो जाया करती है।
विज्ञापन
पुलिस को नहीं लगी भनक
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने सभी थानेदारों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि उनके इलाके में गांजा समेत कोई भी मादक पदार्थ बिकना नहीं चाहिए। इसके बावजूद पट्टी व कंधई थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों का कारोबार खुलेआम हो रहा है। आबकारी विभाग की यह कार्रवाई मंगलवार दोपहर बारह बजे से लेकर करीब दो बजे तक चली लेकिन पट्टी पुलिस को भनक तक नहीं लगी।