फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Her life will Pension Trust brunette Saheb

श्यामा को आजीवन पेंशन देगा अम्मा साहेब ट्रस्ट

Tue, 10 Feb 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 10 Feb 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Her life will Pension Trust brunette Saheb
जगेसरगंज (ब्यूरो)। काशी एक्सप्रेस ट्रेन को हादसे से बचाने वाली श्यामा देवी पटेल को अम्मा साहेब ट्रस्ट ने सोमवार को सम्मानित किया। ट्रस्ट की ओर से उनको आजीवन एक हजार मासिक पेंशन देने की घोषणा की गई। इसके अलावा घर के सदस्यों को भी पेंशन योजना से जोड़ने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


अमर उजाला की पहल का स्वागत करते हुए अम्मा साहेब ट्रस्ट के ट्रस्टी आनंदमोहन ओझा, सदस्य डॉ.दयाराम मौर्य रत्न व एलआईसी के विकास अधिकारी राजीव कुमार आर्य श्यामा को सम्मानित करने उसके घर पहुंचे और शाल भेंट की। ट्रस्टी आनंदमोहन ने कहा कि श्यामा को हर महीने एक हजार रुपये पेंशन आजीवन दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा पेंशन वितरण कार्यक्रम में श्यामा को आमंत्रित किया जाएगा। डॉ.दयाराम ने कहा दूसरों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करना उत्कृष्ट मानवीय गुणों में शुमार किया जाता है। श्यामा ने दूसरों की जान बचाकर प्रशंसनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादीहाल में सम्मनित करने का आमंत्रण लेकर अपना दल के जिला अध्यक्ष बृजेश पटेल भी श्यामा देवी के घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को हादीहाल में साहसी श्यामा देवी को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समारोह में सांसद कुंवर हरिवंश सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल मौजूद रहेंगी।

लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से 11 फरवरी को सिद्धार्थ होटल में आयोजित सम्मान समारोह में श्यामा पटेल को सम्मानित किया जाएगा। श्यामा के घर इसकी सूचना लेकर गए एलआईसी के विकास अधिकारी राजीव कुमार आर्य ने बताया कि एलआईसी की तरफ से यह सम्मान आयोजित किया गया है। इसमें श्यामा देवी को सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है।


नगरपालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह मंगलवार को दोपहर दो बजे पालिका परिसर में श्यामा देवी को सम्मानित करेंगे। उन्होंने मोबाइल फोन से यह जानकारी अमर उजाला को दी। बताया कि श्यामा देवी को मंगलवार को पालिका परिसर में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed