फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Heavy rain accompanied by strong winds, waterlogging in offices

Pratapgarh News: तेज हवा संग हुई बारिश, कार्यालयों में जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain accompanied by strong winds, waterlogging in offices
जिलेभर में बुधवार सुबह झमाझम बारिश हुई। मूसलाधार बारिश से खेत, तालाब लबालब हो गए। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। शहर के सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, विद्यालयों में जलभराव हो गया। मेडिकल कॉलेज के सेंट्रल पैथोलॉजी कक्ष, ग्रीन वार्ड के भीतर पानी भरने से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

लालगंज में हाईटेंशन मेनलाइन का तार टूटने से सात उपकेंद्रों के 300 से अधिक गांवों में 12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। शहरी क्षेत्र में भी तीन घंटे बिजली गुल रही। तेज हवा के कारण पेड़ टूटकर गिर गए। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते 11 जुलाई तक यलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवा, वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

शहर के लोक निर्माण विभाग डाक बंगला, एसपी कार्यालय, भंगवाचुंगी स्थित एडीबी बैंक परिसर, मेडिकल कॉलेज समेत लालगंज सीएचसी, घुइसरनाथ रोड और शीतलमऊ स्थित सरकारी विद्यालय में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। शहर के स्टेशन रोड पर पेड़ गिरने से करीब आठ घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ-जौनपुर हाईवे, जगेशरगंज में बाजार और विद्यालयों में घंटों पानी भरा रहा। लालगंज के रामपुर बावली चौराहा, पट्टी सीएचसी, दिलीपपुर, मंगरौरा, जगेशरगंज, अंतू, संडवा चंद्रिका बाजार समेत जनपद के अधिकांश जगहों पर जलभराव की स्थिति रही।

वहीं, लालगंज विद्युत खंड में 25 केवीए लाइन के पीछे 33 हजार केवीए मेनलाइन का तार टूटने से धारूपुर, रायपुर तियाई, सांगीपुर, लालगंज ग्रामीण, रानीगंज अजगरा, हंड़ौर, घुइसरनाथ उपकेंद्र से जुड़े सैंकड़ों गांवों में दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रही। शहरी क्षेत्र के सभी उपकेंद्रों पर भी तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने जल्द ही आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed