फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Heat of the day and cold of the night are making people sick

Pratapgarh News: दिन की गर्मी, रात की ठंड लोगों को बना रही बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Heat of the day and cold of the night are making people sick
सुबह के वक्त हल्की ठंड और दिन में गर्मी के बाद शाम ढलते ही फिर मौसम ठंडा हो जा रहा है। मौसम का यह बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है। जुकाम और बुखार की चपेट में आकर लोग इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जुकाम-बुखार और खांसी के लगभग 800 मरीज इलाज कराने राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. रमेश पांडेय ने बताया कि दिन में उमस होने के कारण लोग कूलर और पंखे के सामने बैठ रहे हैं। फ्रिज का ठंडा पानी पीने पी रहे हैं।
विज्ञापन

शाम ढलने के बाद मौसम में ठंडक बढ़ रही है। इसके चलते बदलते मौसम में लोग जुकाम, बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द, आंखों में जलन, पेट दर्द जैसी कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस मौसम में अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को ओपीडी में आए मौसमी बुखार से पीड़ित तीन सौ रोगियों का इलाज किया गया। फिजीशियन डॉ. मनोज खत्री ने बताया कि बुखार, पेट दर्द, खांसी और दमा के 300 मरीज आए थे। वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार सरोज ने बताया कि उनकी ओपीडी में मौसमी बीमारी से पीड़ित 200 मरीज इलाज कराने पहुंचे।
------------
इन बातों का रखें ध्यान
उबला हुआ पानी पिएं।
घर से निकलते समय ऊनी कपड़े साथ लेकर चलें, जरूरत पड़े तो पहन लें।
ठंडा पानी पीने से बचें, एसी और कूलर के सामने न बैठें।
घर के आसपास जलजमाव न होने दें।
घरों के साथ आसपास साफ-सफाई रखें।
लगातार दो दिन बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed