फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Health department team took Corona positive for the second day

कोरोना पाजिटिव को दूसरे दिन ले गई स्वास्थ्य विभाग की टीम

Mon, 18 May 2020 11:59 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 May 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Health department team took Corona positive for the second day
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
मुंबई से आए युवक के कोरोना पाजिटिव निकलने पर दूसरे दिन उसे एंबुलेंस से पूरेकेशव राय स्थित ट्रामा सेंटर में बने कोविड अस्पताल ले जाया गया। उसके साथ आए छह लोगों को गांव के स्कूल में आइसोलेट किया गया है। गांव की सीमा सील करते हुए थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के संड़वा दुबान निवासी एक प्रवासी श्रमिक चार दिन पहले ट्रेन से मुंबई से आया था। भुपियामऊ स्थित जयमंगल सिंह कालेज में क्वारंटीन करने के दौरान उसकी तबियत खराब होने पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। बाद में उसे होम क्वारंटीन रहने की बात कहकर घर भेज दिया गया। इसके बाद वह गांव के प्राइमरी स्कूल में आकर आइसोलेट हो गया।
विज्ञापन


रविवार की शाम उसके कोरोना पाजिटिव मिलने पर हड़कंप मच गया। दूसरे दिन सोमवार को दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के प्राइमरी स्कूल पहुंची और उसे एंबुलेंस से पूरेकेशव राय स्थित कोविड अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित को ले जाने के बाद स्कूल परिसर को सैनिटाइज किया गया। कोरोना पाजिटिव के साथ मुंबई से आए पिता, चाचा व गांव के छह लोगों को स्कूल में क्वारंटीन किया गया है। उधर, प्रशासन ने संड़वा दुबान गांव की सीमा को चोराें तरफ से सील कर दिया है। 

पड़ोसी गांव में भी कोरोना के संक्रमण का साया

संड़वा दुबान में कोरोना का मामला सामने आने के बाद पड़ोसी गांव देवली में भी संक्रमण खतरा मंडरा रहा है। बताया जाता है कि संड़वा दुबान में जो युवक कोरोना पाजिटिव निकला है, उसके साथ देवली गांव का एक युवक भी आया था। दोनों मुंबई में एक ही कमरे में रहते थे। फिलहाल देवली निवासी युवक घर में क्वारंटीन है। ग्राम प्रधान मनोज सिंह ने उसे घर में रहने की हिदायत दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी तक उसकी जांच के लिए नहीं पहुंची है। जिससे गांव वालेे घबराए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed