फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Health Department elder officer's son corona positive

स्वास्थ्य विभाग के बड़े अफसर के बेटे को कोरोना, बुखार की शिकायत पर कराई गई थी जांच

Mon, 15 Jun 2020 12:04 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Jun 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Health Department elder officer's son corona positive
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
 जिले में स्वास्थ्य विभाग के एक बड़े अफसर के बेटे की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार को उसकी रिपोर्ट आने के बाद महकमे में खलबली मच गई। उसे कोविड एल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अफसर समेत परिवार के लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। उधर, प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती पूरे चंडी गांव निवासी युवक भी पॉजिटिव मिला है। जिले में अब कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 98 पहुंच गई है। 
विज्ञापन


जिले में तैनात स्वास्थ्य विभाग के बड़े अफसर का बेटा एटा जनपद में बैंक मैनेजर है। शुक्रवार को वह पत्नी व बच्चों के साथ शहर स्थित पिता के सरकारी आवास पर आया। बुखार की शिकायत पर अफसर ने बेटे का सैंपल जांच के लिए भेजवाया। रविवार को उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन में उसे कोविड एल वन अस्पताल लालगंज ले जाया गया। वहां वेंटिलेटर की सुविधा न होने पर उसे जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड एल टू अस्पताल लाञया गया।

बुखार के साथ उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। बेटे के संक्रमित होने के बाद अफसर ने खुद का सैंपल भी जांच के लिए भेजा। परिवार के दूसरे सदस्यों की भी सैंपलिंग कराई।

वहीं दूसरी ओर कोहड़ौर थाना क्षेत्र के पूरेचंदी नारायणपुर निवासी अधेड़ को बुखार की शिकायत पर प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।


जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसका यात्रा इतिहास खंगालने में जुट गई। अफसर ने बताया कि उनका बेटा सरकारी आवास पर ही रुका था। वह बाहर भी कहीं नहीं गया था। बुखार की शिकायत पर जांच कराई गई थी। अब तक जिले में संक्रमित होने वालों की संख्या 98 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed