फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hand pump was not refilled and money was spent

Pratapgarh News: हैंडपंप का रिबोर हुआ नहीं और निकल गई धनराशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Hand pump was not refilled and money was spent
ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में अनियमितता पर विराम नहीं लग पा रहा है। लक्ष्मणपुर विकास खंड के डोमीपुर गांव में 5,40,025 रुपये का घपला उजागर हुआ है।
विज्ञापन

डीएम ने अनियमितता में लिप्त प्रधान को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण तलब करते हुए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।

लक्ष्मणपुर विकास खंड के डोमीपुर ग्राम पंचायत में हैंडपंपों का रिबोर नहीं कराया गया है, मगर कागज पर रिबोर दिखाकर 1,68,267 रुपये का भुगतान कर लिया गया है। राम बहादुर, नरेंद्र, छोटका और कड़ई के खेत में बंधा बनाने के नाम पर 2,85,758 रुपये का गबन किया गया है। बंधा बनाने का कार्य मनरेगा से किया गया था, जबकि हैंडपंप मरम्मत का कार्य राज्य वित्त आयोग से कराया गया था। अफसरों की जांच रिपोर्ट आते ही डीएम संजीव रंजन ने प्रधान के अधिकारों को सीज करते हुए त्रिस्तरीय कमेटी का गठन कर दिया। डीपीआरओ आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि मामला मनरेगा से जुड़ा होने के कारण उपायुक्त मनरेगा को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed