{"_id":"62ee9bac26ea313ec9584dc6","slug":"half-naked-in-protest-against-the-detention-uday-pratap","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : राजा उदय प्रताप को नजरबंद करने के विरोध में व्यापारियों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : राजा उदय प्रताप को नजरबंद करने के विरोध में व्यापारियों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन
Sat, 06 Aug 2022 10:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 06 Aug 2022 10:19 PM IST
सार
बाघराय बाजार में सुबह व्यापारियों ने दुकानें बंदकर कार्रवाई के विरोध में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष बांकेलाल चौरसिया, अल्पनाथ तिवारी, अनिल पांडेय, नवीन शुक्ला, नाटे जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उदय प्रताप सिंह के समर्थन में अर्धनग्न प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेखपुर आशिक गांव में बना मोहर्रम का गेट हटाने को लेकर तहसील में धरने पर बैठे पूर्व मंत्री राजाभैया के पिता उदय प्रताप सिंह को नजरबंद करने के विरोध में शनिवार को बाघराय, ताजपुर सरियावां और बिहार बाजार बंद रहे। इस दौरान व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बाघराय बाजार में सुबह व्यापारियों ने दुकानें बंदकर कार्रवाई के विरोध में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष बांकेलाल चौरसिया, अल्पनाथ तिवारी, अनिल पांडेय, नवीन शुक्ला, नाटे जायसवाल आदि मौजूद रहे। उधर, बिहार बाजार में भी व्यवसायियों ने प्रदर्शन करने के साथ अपनी दुकानें बंद रखीं। इसी तरह से सरियावां बाजार भी पूरी तरह से बंद रहा।
विज्ञापन
युवक को जूस पिलाकर खत्म कराया अनशन
भदरी निवासी उदय प्रताप सिंह के समर्थन में बाबागंज निवासी आयुष सिंह तहसील में अनशन पर बैठा था। उदय प्रताप के हाउस अरेस्ट होने के बाद भी वह अनशन पर बैठा रहा। शुक्रवार देर रात बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने उसे जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
विज्ञापन