फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hadihal standing up in the hospital rally

हादीहाल से चली रैली अस्पताल में समाप्त

Sat, 21 Feb 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 21 Feb 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hadihal standing up in the hospital rally
राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए शहर में शनिवार को निकाली गई जागरूकता रैली अफसरों की आरामतलबी में सिमट गई। हादीहाल से निकाली गई रैली पंजाबी मार्केट होते हुए जिला अस्पताल में समाप्त हो गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर हादीहाल से रैली को रवाना किया। हादीहाल से निकली रैली चंद कदम की दूरी पर स्थित पंजाबी मार्केट होते हुए जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


यहां रैली का समापन किया गया। सीएमओ डॉ. वीके पांडेय ने अभियान में लगे लोगों को सक्रियता व ईमानदारी से काम करने का निर्देश दिया। शहर के ज्यादातर रिहायसी क्षेत्रों में रैली तो दूर शामिल लोगों की आवाज तक नहीं पहुंची। इससे पल्स पोलियो अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता का उद्देश्य सफलता की सीढ़ी से दूर रहा। चंद कदम में सिमटी इस जागरूकता रैली को देख लोगों का कहना था कि अधिकारी धूप व शहर में धूल देख रैली को थोड़ी दूर में समेट दिए। रैली में डॉ. एससी द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम नारायण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed