फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   gunfire in Lachhipur, youngman injured

दबंगई: भरे बाजार में दबंगों ने युवक को पीटा

Thu, 01 Aug 2019 11:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
gunfire in Lachhipur, youngman injured
रानीगंज के लच्छीपुर बाजार में दो पक्षों में मारपीट व तोड़फोड़ के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
लच्छीपुर में तड़तड़ाईं गोलियां, युवक को किया अधमरा
विज्ञापन

हमलावरों की बाइकों को किया क्षतिग्रस्त, बाजार में मची भगदड़
मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को दौड़ाया, एक हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। सरेबाजार युवक को पीटने वाले हमलावरों की बाइक बाजार के लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दी। जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों को एकत्र होते देख हमलावर करीब सात राउंड फायर किए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को दौड़ाया। भाग रहे एक हमलावर को पुलिस ने दबोच लिया। खबर भेजे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।

फतनपुर थाना क्षेत्र के कौलापुर निवासी राज मिश्र पुत्र बृजेश व अभिषेक उर्फ छोटू पुत्र सुरेश गुरुवार की शाम बाइक लेकर लच्छीपुर बाजार की ओर आ रहे थे। रानीगंज के संडौरा गांव के पास मार्ग पर सामने से लड़कियां आ रही थीं। उनके पीछे गांव का ही एक युवक साइकिल से आ रहा था। जिसे बाइक सवार राज मिश्र ने बगल होने के लिए बोल दिया। बस इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। संडौरा गांव के युवक ने अपने साथियों को मामले की जानकारी दी। कुछ ही देर में तीन बाइक पर सवार सात लोग पहुंचे। वह अभिषेक के घर कौलापुर पहुंचकर तोड़फोड़ करने के बाद धमकी देते हुए राज व अभिषेक की खोजबीन करने लगे। लच्छीपुर बाजार में बाइक सवार हमलावरों ने अभिषेक को दबोच लिया। उसे लाठी-डंडे से पीटने लगे। सरे बाजार हो रही मारपीट देख वहां भगदड़ मच गई। युवक को पिटते देख बाजार में मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एकजुट होने के बाद उन्होंने हमलावरों को दौड़ा लिया। यह देख हमलावर फायरिंग करने लगे। करीब सात राउंड फायरिंग करने से बाजार में भगदड़ मच गई। बाजार के लोग फायरिंग के जवाब में ईंट-पत्थर चलाने लगे। हमलावर बाइक छोड़कर भाग निकले। गुस्साए लोगों ने हमलावरों की बाइक तोड़ डाली। मौके पर फोर्स लेकर पहुंचे सीओ रानीगंज पे हमला करने वाले लोगों को दौड़ा लिया। पुलिस ने संडौरा निवासी मयाराम पुत्र झिंगुरी को तमंचे के साथ दबोच लिया। अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। एसओ रानीगंज ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मारपीट व फायरिंग करने वालों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed