{"_id":"5cead3d4bdec22076759fad2","slug":"guarantee-of-safety-of-traders-send-to-killers-jail-kanchal","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की सुरक्षा की लें गारंटी, हत्यारों को भेजें जेल : कंछल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की सुरक्षा की लें गारंटी, हत्यारों को भेजें जेल : कंछल
Sun, 26 May 2019 11:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 26 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
हादीहाल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल।
- फोटो : pratapgarh
जिले के व्यापारियों पर आए दिन हमले हो रहे हैं। अब तक आठ व्यापारियों की हत्या की जा चुकी है। जबकि सात व्यापारियों से रंगदारी मांगी गई है। इससे व्यापारी भय के माहौल में जी रहे हैं। मगर न तो अब तक हत्यारों को पकड़ा जा सका है और न ही अपराध पर अंकुश लग सका है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
व्यापारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों, हत्यारों को दबोचकर जेल भेजा जाए। प्रतागपढ़ को अपराध मुक्त किया जाए। यदि 26 जून तक मांगों के अनुरूप स्थिति नहीं दिखी तो व्यापार मंडल एकजुट होकर प्रदेश व्यापी हड़ताल करेगा।यह बातें रविवार को हादीहाल में आयोजित बैठक में आए उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहीं।
उन्होंने कहा कि जिले में व्यापारियों की हत्याओं के खुलासे के लिए लखनऊ की विशेष एसटीएफ टीम लगाई जाए, ताकि अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए क्रमिक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
10 जून को जिले के व्यापारी सांसद को ज्ञापन सौंपेगे। 15 जून को डीएम व एसपी से मिलकर मांगों को पूरा करने पर जोर देंगे। इसके बाद भी यदि नहीं हुआ तो 26 जून के बाद प्रदेशभर के सभी जिलों में आंदोलन शुरू हो जाएगा।
27 जून से 3 जुलाई तक धरना प्रदर्शन होगा। 4 जुलाई को दुकानों पर ताला लगाकर व्यापारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इतना ही नहीं 6 जुलाई को लखनऊ पहुंचकर व्यापारी विधानसभा का घेराव कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी, लखनलाल, अश्वनी केसरवानी, संदीप रावत, बसंत सिंह आदि मौजूद रहे।