{"_id":"5fc7e85e8ebc3e9b8268d0f6","slug":"groom-s-brother-dies-of-breath-in-bike-accident-pratapgarh-news-ald2930094127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से दुर्घटना में दूल्हे के भाई की थम गई सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से दुर्घटना में दूल्हे के भाई की थम गई सांसें
विज्ञापन
महेशगंज के पूरे रामा में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत की सूचना मिलने पर बेसुध पड़ी मृतक की पत्नी?
- फोटो : PRATAPGARH
बाइक दुर्घटना में घायल दूल्हे के भाई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिससे उसके घर में कोहराम मच गया। हादसे में घायल तीन लोगों का इलाज चल रहा है।
महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे रामा निवासी विक्रम यादव (32) पुत्र गणेशी लाल यादव परमेश्वर प्रसाद मेवालाल डिग्री कॉलेज मलाधर छत्ता में लिपिक था।
मंगलवार की शाम उसके भाई रेलवे सुरक्षा बल के जवान राघवेंद्र यादव उर्फ राजू की बारात जानी थी। विक्रम पड़ोसी विजय कुमार के साथ दूल्हे के लिए मुकुट खरीदने हीरागंज जा रहा था। वापसी में लक्ष्मीगंज कस्बे के आगे नाला पुल पर सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार सोहनलाल यादव (42) बलीपुर थाना महेशगंज और उसके साथी राधे यादव निवासी रामपुर बावली थाना लालगंज की आमने-सामने टक्कर हो गई । घायलों को आसपास के लोगों ने कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां से सभी घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया। एक निजी नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान विक्रम की रात में मौत हो गई। बुधवार को परिजनों ने बगैर शव का पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार श्रृंगवेरपुर गंगा घाट पर कर दिया। मृतक विक्रम छह भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके मौत की खबर मिलने पर पत्नी सुधा , मां माया देवी और पिता गणेशी लाल का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की एक साल की बेटी के सिर से पिता का साया छिन गया।
सादगी से हुई शादी, बिन दुल्हन लौटी बारात
महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे रामा निवासी आरपीएफ के जवान राघवेंद्र उर्फ राजू की बरात भाई विक्रम के हादसे में घायल होने के चलते सादगी से खेमकरनपुर निवासी पूर्व प्रधान बिरहा गायक शंकर लाल यादव के घर पहुंची। सादगी के साथ शादी की रस्मों को पूरा करने के दौरान ही विक्रम के मौत की खबर पहुंच गई। जिसके चलते बिना दुल्हन के ही राघवेंद्र अपने घर लौट आया। खुशी वाले घर में मातम का माहौल व्याप्त रहा।

मृतक विक्रम यादव की फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन