फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Grocery businessman shot himself by sending a message to brother to take care of wife and children

प्रतापगढ़ : भाई को पत्नी-बच्चों का ख्याल रखने का मैसेज भेज किराना कारोबारी ने खुद को गोली से उड़ाया

Sun, 12 Jun 2022 01:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 01:35 AM IST
सार

अजीत नगर निवासी संजय श्रीवास्तव ने कुछ दिनों पहले ही किराना की दुकान खोली थी। शनिवार को उनकी पत्नी दीपिका अपने बेटे दीपांजय के साथ प्रयागराज गई थी। संजय की बेटी पारुल प्रयागराज में ही रहकर पढ़ाई करती थी।

विज्ञापन
Grocery businessman shot himself by sending a message to brother to take care of wife and children
खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर कोतवाली के अजीत नगर के रहने वाले किराना कारोबारी संजय श्रीवास्तव (55) ने शनिवार शाम करीब सात बजे मोबाइल पर भाई को पत्नी और बच्चों की देखभाल करने का मैसेज भेजने के बाद खुद को गोली से उड़ा लिया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मेन गेट का ताला तोड़कर कमरे में घुसी, जहां रक्तरंजित शव पड़ा था। फोरेंसिक टीम की छानबीन व साक्ष्य संकलित करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक व मौके से मिले सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन



अजीत नगर निवासी संजय श्रीवास्तव ने कुछ दिनों पहले ही किराना की दुकान खोली थी। शनिवार को उनकी पत्नी दीपिका अपने बेटे दीपांजय के साथ प्रयागराज गई थी। संजय की बेटी पारुल प्रयागराज में ही रहकर पढ़ाई करती थी। शाम करीब चार बजे नौकरानी घर का काम करने के बाद जाने लगी। संजय ने गेट का ताला बाहर से बंद कराने के बाद चाभी ऊपर मंगा ली। शाम करीब सात बजे मकान से गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग चौंक गए।

विज्ञापन

कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट

लोगों ने संजय के घर बाहर पहुंचकर आवाज दी लेकिन, अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर पुलिस को खबर दी गई। अचलपुर में रहने वाले भाई विजय श्रीवास्तव को भी बताया गया। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस  गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसी। पुलिस के अनुसार, संजय ने लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मार ली थी। कमरे में दूर-दूर तक मांस के लोथड़े बिखरे हुए थे। कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम पहुंचकर छानबीन व साक्ष्य संकलन करने में जुट गई।


इस बीच परिवार के लोग भी प्रयागराज से आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से सुसाइड नोट व लाइसेंसी बंदूक मिली। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। खुदकुशी के कुछ देर पहले ही संजय ने बड़े भाई विजय श्रीवास्तव के मोबाइल पर मैसेज भेजकर बच्चों की देखभाल करने की बात कही थी। मैसेज देखने के बाद विजय कुछ समझ पाते, इससे पहले ही संजय ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि किराना कारोबारी ने तनाव के चलते खुदकुशी की है।

विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखी बीमारी से परेशान होने की बात
संजय श्रीवास्तव ने खुदकुशी करने से पहले अपने परिवार के सदस्यों की तस्वीर बगल में रख ली थी। कमरे से बरामद सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं बीमार से तंग हूं। सिर में हमेशा दर्द होने व हर काम को उल्टा सोचने से परेशान होकर खुदकुुशी कर रहा हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed