{"_id":"5828bf404f1c1b8553b3d0bc","slug":"great-news-for-Examinees-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थियों में दिखा गजब का उत्साह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थियों में दिखा गजब का उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 25 Jul 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए रविवार को परीक्षार्थियों में गजब का उत्साह दिखा। सुबह दस बजे से होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए आठ बजे से ही परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों का जमावड़ा होना प्रारंभ हो गया था।
शहर के अष्टभुजानगर स्थित प्रभात एकेडमी में रविवार को पहली पाली में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2016 की परीक्षा हुई। जिले के कोने-कोने से आए बच्चों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह आठ बजे से ही एकत्रित होना प्रारंभ कर दिए थे। प्रवेश द्वार पर साढ़े नौ बजे से बच्चों की तलाशी के बाद अंदर जाने की अनुमति दी गई।
दस से बारह बजे तक हुई परीक्षा में कक्षा नौ और दस के 348 और कक्षा ग्यारह और बारह के 375 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस प्रकार कुल 723 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी किस्मत आजमाई। हालांकि परीक्षा में शामिल होने के लिए 1079 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। प्रभात एकेडमी के प्रिंसिपल डॉ. प्रभात शर्मा ने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण करके नकलविहीन परीक्षा कराई। वह परीक्षा कक्ष का भ्रमणकर छात्र-छात्राओं से उसकी समस्याओं को निस्तारित करते रहे।
विज्ञापन
पहली बार सीखा ओएमआर सीट भरना
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने आए अधिकांश छात्र-छात्राओं ने पहली बार ओएमआर देखी। इसलिए वह भरने के लिए कुल पल के लिए ठहर गए थे। हालांकि कक्ष निरीक्षकों के समझाने के बाद ओएमआर सीट भरी।