फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Grandmother crying remembering grandson and granddaughter

Pratapgarh News: पोते व पोती को याद कर बिलखती रही दादी

Fri, 23 Jun 2023 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 23 Jun 2023 09:07 PM IST
विज्ञापन
Grandmother crying remembering grandson and granddaughter
कोहड़ौर के औरंगाबाद में पोते व पोती को याद कर दादी रोती बिलखती रही। घर पहुंचने वालों से वह सवाल करने लगी कि मेरे मासूम बच्चों का क्या कसूर था। जो उन्हें लेकर प्रमिला कुएं में कूदी। उसकी जिद ने बच्चों को उससे ही नहीं पूरे परिवार से दूर कर दिया।
विज्ञापन

औरंगाबाद निवासी सोहनलाल मुंबई में रहकर पावरलूम चलाता है। वह एक माह पहले अपने घर आया था। 26 जून को वह फिर मुंबई जाने वाला था। पत्नी प्रमिला भी उसके साथ जाने की जिद कर रही थी। सोहनलाल के मना करने पर मंगलवार की शाम प्रमिला अपनी बड़ी बेटी सोनाली, बेटे शिवांश व दिव्यांश को लेकर कल्याणी बाजार दवा लेने का बहाना बनाकर घर से निकली थी। बृहस्पतिवार की सुबह नरहरपुर के एक कुएं में बच्चों संग प्रमिला का शव उतराया मिला था। देर शाम शवों का अंतिम संस्कार करने के बाद सोहनलाल घर चला गया।
विज्ञापन

प्रमिला के इस कदम से पूरे परिवार पर जैसे वज्रपात हो गया है। शुक्रवार को घर पर सोहनलाल बच्चों व पत्नी के गम में मायूस बैठा था। उसकी मां धर्मा देवी रोती बिलखती रही। वह घर पहुंचने वाले लोगों से बच्चों के बारे में पूछने लगती। कहती कि बेटवा बहू जोन करी ठीक तौ नाही करिन। जैसेन लरिकन का छोड़ कय नैहर जात रहिन। वैसेन चली जातिन। लरिकन क पाल पोस लेइत। अब केकरे सहारवा हम जीबै भइया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि घटना की जानकारी के बाद बृहस्पतिवार को ही सोहनलाल की बहन मनीषा व राजकली घर आ गईं थीं। रात में पड़ोसियों ने खाना पहुंचाया लेकिन शुक्रवार की सुबह मनीषा व राजकली ने चूल्हा जलाया। अपने बच्चों संग मां व भाई को भोजन बनाकर दिया। घटना को लेकर गांव में भी हर कोई चर्चा करता रहा। सोहनलाल ने बताया कि उसने किसी से ब्याज पर रुपये नहीं लिए हैं। न ही उसे अभी तक किसी ने सताया है।

घर नहीं आए सोहनलाल के भाई
सोहनलाल तीन भाई हैं। बड़ा भाई जवाहरलाल इंदौर में रहता है जबकि मझला भाई जगदीश दिल्ली में। घटना की जानकारी के बाद भी दोनों भाई घर नहीं आए।

पति की मौत के बाद प्रमिला की तबीयत रहती है खराब
सोहनलाल ने बताया कि ससुर की मौत के बाद से उसकी सास रामपति की तबीयत ठीक नहीं रहती। वह घटना की जानकारी के बाद भी नहीं आईं। मृतका की बहन उर्मिला ही आई थी। वह भी शाम को अपने घर चली गई।


घर में खाने को राशन, सिलिंडर भी भरा मिला
सोहनलाल के परिवार को खाने पीने की दिक्कत नहीं थी। चूल्हे के बजाय प्रमिला सिलिंडर वाले गैस चूल्हे पर खाना बनाती थी। सिलिंडर भी भरा हुआ था। खाने पीने का राशन भी डिब्बों में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed