{"_id":"57eab6884f1c1bcd265741da","slug":"graduat-don-t-know-what-is-color-of-national-flag","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैं स्नातक पास, पर नहीं बता सके तिरंगे का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैं स्नातक पास, पर नहीं बता सके तिरंगे का रंग
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़(ब्यूरो)। नगर पालिका में सफाई कर्मचारी का साक्षात्कार देने आए तमाम स्नातक पास अभ्यर्थियों को तिरंगे का रंग नही मालूम था। जवाब न मिलने पर अफसर दंग रह गए। नगर के सफाईकर्मचारियों के चल रहे साक्षात्कार में साक्षात्कार करने वाली कमेटी के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से तमाम सवाल दाग रहे थे। सूत्रों की मानें तो स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी से जब पूछा गया कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का रंग कैसा होता है।
जिसका जवाब वे नहीं दे सके। कुछ ने बताया तो वे यह जवाब नहीं दे सके कि केसरिया, सफेद व हरा रंग किसका प्रतीत है। कई तो देश के राष्ट्रपति का नाम भी नहीं बता सके। मंगलवार को दोनों पालियों में 350 अभ्यर्थियों ने सफाईकर्मी बनने के लिए परीक्षा दी। कटरामेदनीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार को सफाईकर्मी पद के लिए साक्षात्कार देने आए अभ्यर्थियों से कस्बे की साफ-सफाई कराई गई। नालों की सफाई के दौरान अभ्यर्थी परेशान रहे।