राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य बोले : महिलाओं के विकास के बिना नहीं साकार हो सकती विकसित भारत की परिकल्पना
सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान नहीं है वह समाज विकास नहीं कर सकता। इसलिए आधी आबादी को सम्मान देना होगा। भारत ऐसा देश है जहां नारियों की पूजा होती है। महिलाओं के द्वारा ही देश एवं समाज की रक्षा हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकासखंड संडवा चंडिका अंतर्गत स्थित तेजगढ़ ग्राम सभा में क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र प्रतिभा सिंह की ओर से आयोजित अवसान माता पूजन महोत्सव के कार्यक्रम में सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने हिस्सा लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों ने अवसान माता की जय बोलकर वातावरण को भक्ति मय कर दिया। राज्यपाल के पहुंचने पर सर्वप्रथम उन्हें पुलिस कर्मियों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अध्यक्षता सांसद संगम लाल गुप्ता ने की। राज्यपाल को बुके भेंट कर एवं 51 किलो की माला पहनाकर आयोजक प्रतिभा सिह एवं सुरेंद्र सिंह ने स्वागत किया।
सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान नहीं है वह समाज विकास नहीं कर सकता। इसलिए आधी आबादी को सम्मान देना होगा। भारत ऐसा देश है जहां नारियों की पूजा होती है। महिलाओं के द्वारा ही देश एवं समाज की रक्षा हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान से पूरी दुनिया में भारत की बेटियां नाम कमा रही हैं। प्रतापगढ़ का आंवला तथा यहां का प्रताप पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।
महिलाओं के विकास के बिना विकसित भारत की परिकल्पना नहीं की जा सकती। भारत की संस्कृति का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। यहां महिलाओं का सम्मान होगा वहां ईश्वर विराजमान होते हैं।सांसद संगमलाल गुप्ता ने कहा कि जिस समाज में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है, वह समाज विकास नहीं कर सकता, इसलिए महिलाएं पूजनीय एवं वंदनीय है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्या ने कहा कि धर्म एवं राजनीति एक दूसरे की पूरक हैं।
धर्म के बिना स्वस्थ राजनीति का विकास नहीं हो सकता। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि बहन बेटियों का सम्मान करना भारतीय संस्कृति का हिस्सा है, इसलिए दुनिया में भारत का अलग स्थान है। कार्यक्रम का संचालन अनूप उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर भाजपा काशी प्रांत अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ,पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, सिंधुजा मिश्रा रामजी मिश्रा, नागेंद्र रघुवंशी, राजा अनिल प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला, राम अकबाल सिंह, गिरधारी सिंह, लाल बहादुर सिंह, श्याम सुंदर टाऊ ,राजेश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।