फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Government spoils Diwali of ad-hoc teachers, orders for termination of service issued

प्रतापगढ़ : सरकार ने फीकी की तदर्थ शिक्षकों की दिवाली, सेवा समाप्ति का आदेश जारी

Sat, 11 Nov 2023 05:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Nov 2023 05:32 PM IST
सार

जिले में सहायता प्राप्त 78 माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिसमें करीब 500 तदर्थ शिक्षक पठन-पाठन कार्य कर रहे हैं। शासन ने जून 2022 से इनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी शिक्षक विद्यालयों में नियमित रूप से छात्रों को पढ़ा रहे थे।

विज्ञापन
Government spoils Diwali of ad-hoc teachers, orders for termination of service issued
Teacher - फोटो : Social Media

विस्तार

दिवाली से ठीक एक दिन पहले जिले के लगभग 500 शिक्षकों की सेवा समाप्ति का आदेश सरकार की ओर से जारी किया गया है। शुक्रवार को जारी आदेश ने शिक्षकों की दिवाली फीकी कर दी। हालांकि जून 2022 से आदेश जारी होने तक वेतन का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन

जिले में सहायता प्राप्त 78 माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिसमें करीब 500 तदर्थ शिक्षक पठन-पाठन कार्य कर रहे हैं। शासन ने जून 2022 से इनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी शिक्षक विद्यालयों में नियमित रूप से छात्रों को पढ़ा रहे थे। शिक्षक संघ तदर्थ शिक्षकों को विनियमतिकरण की मांग काफी दिनों से कर रहा है। यह मामला न्यायालय में भी चल रहा था। न्यायालय के आदेश के क्रम में सेवा समाप्त किए जाने का आदेश शासन ने शुक्रवार को जारी कर दिया।

विज्ञापन

शासन ने तदर्थ शिक्षकों का दिवाली का त्योहार खाली नहीं जाने दिया। जून 2022 से सेवा समाप्त करने का आदेश आने तक का वेतन भुगतान करने के लिए भी निर्देश जारी किया गया है। इससे तदर्थ शिक्षकों ने कुछ राहत की सांस ली है। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि शासन ने तदर्थ शिक्षकों के सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed