{"_id":"5fe230b28ebc3e3dcf01daa7","slug":"government-sought-report-to-make-sangipur-and-raniganj-kaithaula-as-nagar-panchayat-pratapgarh-news-ald2947225100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांगीपुर व रानीगंज कैथौला को नगर पंचायत बनाने के लिए शासन ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांगीपुर व रानीगंज कैथौला को नगर पंचायत बनाने के लिए शासन ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
लालगंज इलाके के सांगीपुर व रानीगंज कैथौला बाजार को नगर पंचायत बनाने के लिए शासन ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। शासन का पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन बाजारों व आसपास के गांवों की आबादी के साथ ही नगर पंचायत बनाने के मानक का ब्यौरा तैयार करने में जुटा है।
सांसद संगमलाल गुप्ता ने 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर लालगंज तहसील क्षेत्र के सांगीपुर व रानीगंज कैथौला बाजार को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव दिया था। सांसद के प्रस्ताव पर सीएम के सचिव आलोक कुमार ने जिलाधिकारी से दोनों बाजारों की आबादी समेत नगर पंचायत के मानक की रिपोर्ट मांगी है। परीक्षण के बाद प्रशासन द्वारा रिपोर्ट भेजी जाएगी।
पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन दोनों बाजारों के मानक का ब्यौरा जुटाने लगा है। सांसद संगमलाल गुप्ता ने बताया कि रामपुर खास विधानसभा की जनता ने उन्हें अपना जनादेश दिया था। इसलिए दोनों बाजारों के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। दोनों काफी पुराने बाजार हैं, जो अब नगरीय स्वरूप ले चुके हैं। लालगंज तहसील प्रशासन रानीगंज कैथौला व सांगीपुर बाजार के आसपास के गांवों का क्षेत्रफल व आबादी का डाटा जुटा रहा है।