{"_id":"652967afaa6ac41b2b023cc4","slug":"government-is-unable-to-find-its-own-land-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-5861-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अपनी ही जमीन नहीं खोज पा रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अपनी ही जमीन नहीं खोज पा रही सरकार
Fri, 13 Oct 2023 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 13 Oct 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
राजस्व विभाग सरकारी जमीन खोजने में हांफ रहा है। इससे जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर को नल से जल पहुंचाने के लिए 24 ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी के निर्माण की योजना अधर में लटक गई है। विभाग टीम बनाकर इसकी खोज में जुटा है।
शिवगढ़ ब्लॉक के 9 और गौरा की 15 ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी के निर्माण के लिए सरकारी जमीन की तलाश लेखपाल पूरी नहीं कर सके हैं। शिवगढ़ के नजियापुर, बालीपुर, दहेरकला, संसारपुर, कशेरुआ, बसीरपुर, बीरापुर और गौरा की बोर्रा, बनवारपुर, शाहपुर, रामनगर, देवगढ़ कमासिन, सुल्तानपुर ग्राम पंचायतों में सरकारी जमीन खोज रहे हैं। शुक्रवार को लेखपाल ने एसडीएम से मिलकर उन ग्राम पंचायतों की सूची दी, जिसमें अभी तक जमीन नहीं मिली है। तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारियों की टीम जमीन चिन्हित करने के लिए लगाई गई है।