फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Government blankets are not keeping the cold away... people are getting bedding from home

Pratapgarh News: सरकारी कंबल से दूर नहीं हो रही ठंड...घर से मंगा रहे बिस्तर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Government blankets are not keeping the cold away... people are getting bedding from home
जनपद में बढ़ती ठंड ने आम लोगों के साथ अस्पतालों में भर्ती मरीजों की दिक्कतें और बढ़ा दी हैं। मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में हालत यह है कि सरकारी कंबल ठंड रोक पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मरीज रातभर ठिठुरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के बाद भी मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय और महिला अस्पताल प्रशासन की ओर से वार्डों में हीटर लगाए जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। सुबह से लेकर देर रात तक वार्ड ठंडा रहता है। ऐसे में प्रसव के बाद कमजोर हुई महिलाओं के लिए यह ठंड सहना बेहद मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

पुरुष अस्पताल के पांचवीं मंजिल पर बने मेडिकल वार्ड में रानीगंज तहसील के दुर्गागंज की रहने वाली मनराजी सांस लेने में दिक्कत के कारण भर्ती हैं। उन्हें तो कंबल ही नहीं दिया गया था। उनकी बेटी सरोजा देवी ने बताया कि अपने घर से कंबल लाए हैं। अधिकांश मरीज के तीमारदारों को कहना है कि अस्पताल के कंबल से ठंड दूर नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरौना के राम दृगेश ने बताया कि सरकारी कंबल बेहद पतले हैं और कई तो फटने की स्थिति में हैं। सक्षम परिवार तो घर से कंबल व रजाई ले आते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सबसे बड़ी समस्या है। उन्हें सरकारी कंबल पर ही निर्भर रहना पड़ता है।
मरीजों को कंबल देने के लिए भागे कर्मचारी
वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत के दौरान अचानक कर्मचारी सतर्क हो गए। वे मरीजों के चारपाई पर कंबल रखने लगे। यह भी कहते रहे कि कोई पूछे तो बताएं कि कंबल पहले से मिला है। कुछ देर तक अस्थि रोग, महिला वार्ड, आयुष्मान वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा।



-कंबल सभी को मुहैया कराए जा रहे हैं, कुछ महिलाएं कंबल लेने से मना कर देती हैं। वह अपने कंबल घर से मांगा लेती हैं, अभी किसी ने हीटर के लिए नहीं बोला है। अगर कोई कहेगा, तो उसे भी लगवा दिया जाएगा।

-डॉ. शैंलेंद्र कुशवाहा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed