{"_id":"5706a7294f1c1b5319c814e4","slug":"governer-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या में निहित होती है परिवर्तन की शक्ति : रामनाईक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या में निहित होती है परिवर्तन की शक्ति : रामनाईक
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
युवाओं को उचित मार्ग पर लाने का किया आह्वान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि विद्या में वह शक्ति निहित होती है, जिससे समाज में बहुत बड़ा परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में पढ़ने वाले युवाओं को सांस्कारिक शिक्षा प्रदान कर सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस जिम्मेदारी का निवर्हन शिक्षक ही कर सकता है।
शहर के तुलसीसदन हादीहाल में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नववर्ष महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आए राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में 25 विवि, 6220 महाविद्यालयों में पचास लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। उन्होंने कहा कि अगर इन युवाओं को शारीरिक, मानसिक और चारित्रिक शिक्षा प्रदान की जाए तो समाज में व्याप्त बुराइयों का अंत हो सकता है। नए वर्ष महोत्सव की चर्चा करते हुए कहा कि नया वर्ष नई चेतना लेकर आता है। भूत को भुलाकर भविष्य को अच्छा करने के लिए नए वर्ष पर नया संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जीसीआर जायसवाल ने महाविद्यालयों में हो रही नकल को कुप्रवृत्ति बताते हुए कहा कि इससे युवा पीढ़ी पंगु हो जाएगी।
वह डिग्री तो हासिल कर लेगी, मगर आगे कुछ भी करने में समर्थ नहीं होगी। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने की अपील करते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार का आश्वासन दिया। शाश्वत जीवन मूल्य अभियान के प्रदेश संयोजक शक्ति कुमार पांडेय ने प्रदेश के डिग्री कॉलेजों की दशा पर चिंता प्रकट करते हुए मानवीय मूल्य परक पाठ्यक्रम लागू करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक सौरभ पांडेय ने राज्यपाल, कुलपति और शाश्वत जीवन मूल्य अभियान के प्रदेश संयोजक को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम् भेंटकर नागरिक अभिनंदन किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि राज्यपाल रामनाईक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रभात एकेडमी की छात्राएं सगी बहनें साक्षी और शिखा ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभाशंकर पांडेय ने किया। इस मौके पर राज्यपाल के विधि परामर्शी आरएस उपाध्याय, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, पूर्व विधायक रामशिरोमणि शुक्ल, पूर्वमंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, नपा अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह, डा. बृजभानु सिंह, श्याम शंकर शुक्ल, रोशनलाल उमरवैश्य, डीएम आदर्श सिंह, एसपी माधव प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।