फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gorakhpur MP Ravi Kishan did a road show in Pratapgarh

प्रतापगढ़ में रवि किशन ने किया रोड शो : बोले- यूपी में का नाहीं बा... यूपी में सब बा...

Fri, 25 Feb 2022 11:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Feb 2022 11:37 PM IST
सार

कटरामेदनीगंज स्थित मां शीतलादेवी धाम से सुबह 10 बजे भोजपुर स्टार रवि किशन का रोड शो का समय निर्धारित था। रोड़ शो चौक तक निकलना था। सुबह 9 बजे से कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ने लगी।

विज्ञापन
Gorakhpur MP Ravi Kishan did a road show in Pratapgarh
प्रतापगढ़ में रोडशो करते सांसद रवि किशन। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

भोजपुरी स्टार व गोरखपुर सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मौर्या के समर्थन में रोडशो किया। कटरामेदनीगंज स्थित मां शीतलादेवी धाम से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ रोड शो में निकले भोजपुरी स्टोर रवि किशन ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मौर्या के लिए वोट मांगा। इस दौरान जयश्रीराम, जयश्रीराम के जयकारे से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। 

विज्ञापन




कटरामेदनीगंज स्थित मां शीतलादेवी धाम से सुबह 10 बजे भोजपुर स्टार रवि किशन का रोड शो का समय निर्धारित था। रोड़ शो चौक तक निकलना था। सुबह 9 बजे से कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ने लगी। बाइक व कार के साथ कार्यकर्ताओं की कतार लगी रहीं। दोपहर 12 बजे जयश्रीराम केजयकारे के बीच सांसद रवि किशन का रोड से शुरू हुआ।

विज्ञापन

भोजपुरिया स्टाइल में बोलकर लोगों का दिल जीता
वाहन में उनके साथ सांसद संगम लाल गुप्ता, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मौर्या, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश नारायण मिश्रा, पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह, भाजयुमो काशी क्षेत्र के महामंत्री वरूण प्रताप सिंह, श्याम सुंदर टाऊ, राघवेंद्र शुक्ला मौजूद रहे। कटरामेदनीगंज चौराहे पर जैसे ही उनका काफिला पहुंचा तो उन्होंने भोजपुरिया स्टाइल में कहा कि यूपी में का नहीं बा...हे भैया, यूपी में सब बा...।



भोजपुरिया गीत गाकर लोगों से भाजपा को जिताने की अपील की। रवि किशन खुद माइक हाथ में लेकर जयकारा लगाते रहे और बीच- बीच में भोजपुरिया गीत का भी पुट देते रहे। इससे कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कटरामेदनीगंज चौराहे पर लगभग 10 मिनट रोड शो किया। इसके बाद वह शहर की तरफ रवाना हुए। वहां से करीब एक किमी तक आए। पूरे सुकाल गांव में रोडशो किया। जनता से वोट मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed